Munawar Faruqui With New Girl
Munawar Faruqui With Girlfriend : हाल ही में बिग बॉस 17 खत्म हुआ और सीजन के विनर मुनव्वर फारूकी रहे हैं. वहीं अब शो खत्म होने के बाद शो के तमाम कंटेस्टेंट आए दिन पार्टी करते हुए नजर आते हैं. इन पार्टीज में बिग बॉस 17 के विनर रहे मुनव्वर भी खूब एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच बिग बॉस 17 के रनरअप अभिषेक कुमार ने मुंबई में एक ग्रैंड पार्टी राखी थी, जिसमें शो कई कंटेस्टेंट्स ने शिरकत की थी. वहीं इस पार्टी में पहुंचे मुनव्वर भी पहुंचे, लेकिन खास बात तो ये है कि कॉमेडियन इस पार्टी में अकेले नहीं थे बल्कि उनके साथ एक लड़की भी नजर आई, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए. ये लड़की न तो मन्नारा थीं, न आयशा खान और न ही उनकी एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला.
ऐसे में पार्टी के दौरान सभी की निगाहें मुनव्वर पर ही टिकी हुई थी. कॉमेडियन के साथ इस लड़की ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. दोनों काफी समय तक अकेले एक दूसरे के साथ नजर आए। वहीं दोनों एक साथ ही पार्टी से कार में निकले. इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे के काफी करीब नजर आए। अब इन दोनों की कोजी वाली फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये लड़की है कौन?
यह भी पढ़ें : क्या अलग हो गए Tejasswi Prakash और Karan Kundra? एक्ट्रेस ने दिया ये हिंट…
दरअसल, बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी के साथ पार्टी में नजर आई ये लड़की एक कंटेंट क्रिएटर है। इसका नाम तशीन रहमतुला है। इसके कंटेंट की दुनिया के अलावा तशीन एक बिजनेसवुमन भी हैं। वह टेस्ट रिट्रीट बाय ताशीन आर की मालकिन हैं। वहीं अब मुनव्वर के साथ इस लड़की की तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसे देख सभी हैरान हो रहे हैं और सभी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि क्या ये मुनव्वर की नई गर्लफ्रेंड हैं। हालांकि अभी तक मुनव्वर ने अभी तक इस पर कूच नहीं कहा है और न ही ताशीन की ओर से कूच कहा गया है
जम्मू-कश्मीर में स्थानीय आतंकियों का नेटवर्क लगभग खत्म होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों का फोकस…
Rahul Gandhi Supreme Court relief: आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी…
Anant Singh Horse Race: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के मौके…
Trump Tariff Plan: ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का…
CJP के सह-संयोजक सौरव दास को चेन्नई के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने जन्मस्थान से जुड़ी…
Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में मोकामा और…