देश

AIUDF Chief: “राम मंदिर का निर्माण मुसलमानों पर जुल्म”, मौलाना बदरुद्दीन अजमल बोले- UCC मुस्लिम महिलाओं पर हमला

AIUDF Chief: लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, देश का सियासी पारा हाई हो रहा है. राजनीतिक दलों के नेता अपने विरोधियों पर जमकर बरस रहे हैं. वहीं चुनाव में धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण की कोशिशें भी तेजी के साथ हो रही हैं. इसी बीच ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल ने राम मंदिर निर्माण और उत्तराखंड में पास हुए यूसीसी विधेयक को लेकर बयान दिया है.

राम मंदिर का निर्माण मुसलमानों पर जुल्म है- अजमल

बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण मुसलमानों पर जुल्म है. इसके साथ ही उत्तराखंड में यूसीसी कानून लागू करना मुस्लिम महिलाओं पर हमला है. बदरुद्दीन अजमल ने इस दौरान राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा और इंडिया अलायंस पर भी अपनी राय रखी.

“पीएम मोदी को अपनी बात कहने का पूरा हक है”

AIUDF चीफ ने पीएम मोदी के लोकसभा चुनाव में एनडीए के 400 सीटें जीतने के दावे पर पर कहा, “पीएम मोदी को अपनी बात कहने का पूरा हक है, वह चाहे 370 बोले या फिर 400 पार. उनके सामने विपक्ष नहीं है और यह देश के लिए बहुत दुर्भाग्य की बात है. प्रधानमंत्री ने तो यहां तक कह दिया है कि अगले चुनाव के बाद विपक्ष दर्शक दीर्घा में बैठेगा.”

यह भी पढ़ें- UP News: यूपी के फर्रुखाबाद में ज्ञानवापी जैसा मामला, रशीद मियां का मकबरा या शिव मंदिर? हिंदू पक्ष का बड़ा दावा, कोर्ट ने दिया सर्वे का आदेश

इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस (INDIA) को लेकर बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि “लोगों को इंडिया गठबंधन से काफी उम्मीदें थीं, कि यह गठबंधन कुछ करके दिखाएगा और सत्ता में परिवर्तन के लिए मजबूती के साथ लड़ेगा., लेकिन पता नहीं इश गठबंधन को किसकी नजर लग गई, अब ये टूटने की कगार पर है. नीतीश कुमार साथ छोड़ चुके हैं, ममता बनर्जी ने भी अकेल चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. केजरीवाल भी अलग रास्ता तलाश रहे हैं.”

इस दौरान बदरुद्दीन अजमल ने उत्तराखंड में लाए गए यूसीसी विधेयक पर कहा कि “यूसीसी लाने की नियत क्या है? ये मुस्लिम महिलाओं और मुसलमानों पर हमला है. ये संविधान और प्रकृति के खिलाफ है, वहीं राम मंदिर निर्माण को लेकर अजमल ने कहा कि मंदिर का निर्माण होना मुस्लिमों पर जुल्म है.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘17% आबादी, 3% से कम उत्सर्जन… फिर भी निशाना भारत?’ जानिए बर्लिन में क्यों भड़के पीयूष गोयल

Piyush Goyal Berlin Speech: जर्मनी के बर्लिन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कार्बन उत्सर्जन…

18 minutes ago

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद भी क्यों बढ़ी टीम मैनेजमेंट की चिंता? IND vs NZ मैच में खुली पोल

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य को हासिल कर जीत…

40 minutes ago

बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका! 4 नवंबर की परीक्षा को लेकर BSEB ने लिया बड़ा फैसला

Bihar STET 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 4 नवंबर को होने वाली STET…

43 minutes ago

भारत के पड़ोसियों पर भूकंप का कहर…! तिब्बत में 16 मौतों से मचा हाहाकार, पाक-अफगान में भी सुबह-सुबह डोली धरती

तिब्बत में शक्तिशाली भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर सामने आई है,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे इन 11 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 75 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…

2 hours ago

सत्ता का सेमीफाइनल: UP MLC चुनाव के लिए सपा-भाजपा में आर-पार की जंग, जानें कहां फंसा पेंच?

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…

2 hours ago