मनोरंजन

सिर्फ रामायण नहीं! 2026-27 में आ रही हैं ये 7 बड़ी माइथोलॉजिकल फिल्में, लिस्ट देख हैरान रह जाएंगे

mythological movies in india: फिल्मों की दुनिया में इन दिनों माइथोलॉजिकल सिनेमा का नया दौर देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां ‘रामायण पार्ट 1’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, वहीं इसके साथ ही कई और भव्य माइथोलॉजिकल फिल्में भी कतार में हैं, जो आने वाले समय में बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.

रामायण जैसी पौराणिक कथाओं पर आधारित यह फिल्में दर्शकों को एक बार फिर आस्था, इतिहास और भव्य विजुअल इफेक्ट्स से सजे ‘माइथोलॉजिकल यूनिवर्स’ की दुनिया में ले जाएंगी. बताया जा रहा है कि ये सभी बड़ी फिल्में 2026 से 2027 के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती हैं. आइए जानते हैं ऐसी कुछ बहुप्रतीक्षित फिल्मों के बारे में, जो आने वाले समय में दर्शकों को नया अनुभव देने के लिए तैयार हैं.

4000 करोड़ की फिल्म

निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1) इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. करीब 4000 करोड़ रुपये के विशाल बजट में बनी यह फिल्म अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल मानी जा रही है.

हाल ही में जारी किए गए टीजर को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, खासकर रणबीर कपूर के लुक की काफी सराहना हो रही है. फिल्म में साई पल्लवी, यश और सनी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. बड़े पैमाने और दमदार स्टारकास्ट के चलते ‘रामायण पार्ट 1’ को लेकर दर्शकों में अभी से काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

वाल्मीकि रामायण

वाल्मीकि रामायण (Valmiki Ramayana) भी इस लाइनअप का हिस्सा है, जिसका निर्देशन भावना तलवार कर रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हो सकती है. यह फिल्म रामायण के मूल ग्रंथ के अधिक करीब रहकर कहानी को प्रस्तुत करने पर केंद्रित होगी, जिससे दर्शकों को एक अलग और प्रामाणिक अनुभव मिलने की उम्मीद है.

‘जय हनुमान’ 2027 में रिलीज

जय हनुमान फिल्म (Jai Hanuman) को लेकर नई अपडेट सामने आई है. ऋषभ शेट्टी की यह पौराणिक ड्रामा फिल्म अब 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है. इससे पहले मेकर्स ने इसकी रिलीज सितंबर 2026 में तय की थी.

फिल्म का निर्देशन प्रशांत वर्मा कर रहे हैं. हाल ही में ‘कांतारा’ फेम ऋषभ शेट्टी का फर्स्ट-लुक पोस्टर भी जारी किया जा चुका है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. यह फिल्म मल्टी-लैंग्वेज में रिलीज होगी, जिसमें तेलुगु और हिंदी समेत कई भाषाएं शामिल हैं. ‘जय हनुमान’ को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता देखी जा रही है.

चिरंजीवी हनुमान

चिरंजीवी हनुमान (Chiranjeevi Hanuman) फिल्म को लेकर नई अपडेट सामने आई है. यह बहुप्रतीक्षित फिल्म भगवान हनुमान की कथा पर आधारित एक एआई-जनरेटेड प्रोजेक्ट है. शुरुआत में इसे हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को सितंबर के आसपास सिनेमाघरों में रिलीज किया जा सकता है. ‘चिरंजीवी हनुमान’ को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता है, क्योंकि यह तकनीक और पौराणिक कथा के अनोखे मेल के रूप में पेश की जा रही है.

नीम करोली बाबा फिल्म

नीम करोली बाबा (Shri Neem Karoli Baba Maharaj) को लेकर अहम जानकारी सामने आई है. यह फिल्म प्रसिद्ध संत नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है और इसके 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद थी. हालांकि, अब CBFC सर्टिफिकेट में देरी के कारण अब मेकर्स इस फिल्म को मई के आखिरी में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं.

फिल्म में मराठी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता सुबोध भावे मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. बाबा के जीवन और उनके आध्यात्मिक प्रभाव को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश की जाएगी.


ये भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स पर छाया मृणाल-सिद्धांत का जादू: Netflix पर आते ही फिल्म ने हासिल किया नंबर 1 का पायदान


हनुमान अंश

नीम करोली बाबा के जीवन पर एक और फिल्म हनुमार अंश (Hanuman Ansh) भी बनाई जा रही है. बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक किताब पर आधारित है और इसकी कहानी बाबा के जीवन के अलग पहलुओं को सामने लाएगी. मेकर्स इस फिल्म को जून में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. ‘हनुमान अंश’ हिंदी, ब्रज और बुंदेली भाषाओं में दर्शकों के सामने पेश की जाएगी.

नागबंधम: द सीक्रेट ट्रेजर

साउथ इंडियन फिल्म नागबंधम: द सीक्रेट ट्रेजर (Nagabandham: The Secret Treasure) को लेकर नई जानकारी सामने आई है. यह पौराणिक एक्शन-एडवेंचर ड्रामा फिल्म भगवान विष्णु के मंदिरों, प्राचीन रहस्यों और छिपे खजाने की कहानी पर आधारित है. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट 2 जुलाई तय की है. खास बात यह है कि ‘नागबंधम: द सीक्रेट ट्रेजर’ को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में एक साथ रिलीज किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

48 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

2 hours ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

2 hours ago