यूरोपीय देश ग्रीस की राजधानी एथेंस में ‘अहिंसा विश्व भारती’ और ‘विश्व शांति केंद्र’ के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी ने एक बड़े वैश्विक अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान का नाम ‘वी सपोर्ट पीस’ (We Support Peace) रखा गया है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आचार्य लोकेश ने कहा कि आज पूरी दुनिया युद्ध और हिंसा से परेशान है. लोग डर के साये में जी रहे हैं और देशों की अर्थव्यवस्था भी अस्थिर है. ऐसे मुश्किल वक्त में दुनिया को शांति और आपसी भाईचारे की सख्त जरूरत है.
इस समारोह में भारत के कई बड़े आध्यात्मिक गुरु और संत भी शामिल हुए. इनमें अवधूत दत्त पीठाधीश्वर गणपति सच्चिदानंद स्वामीजी और शंकराचार्य सच्चिदानंद सरस्वती स्वामीजी समेत कई प्रमुख संत मौजूद रहे. सभी संतों ने अपने हाथों में अभियान के पोस्टर लेकर वैश्विक शांति का समर्थन किया. दार्शनिकों के शहर एथेंस से शुरू हुई इस पहल को पूरी दुनिया में ले जाने का संकल्प लिया गया है.
आचार्य लोकेशजी ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि शांति की यह मुहिम भारत के पहले ‘विश्व शांति केंद्र’ (गुरुग्राम) से शुरू हुई थी, जो अब एक अंतरराष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है. इस समारोह में भारतीय राजदूत और ग्रीस के गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे. संतों ने विश्वास जताया कि यह अभियान लोगों के दिलों से नफरत खत्म कर शांति का मार्ग प्रशस्त करेगा.
यह भी पढ़ें: Noida: पैन ओएसिस सोसाइटी में खुला सर्वोदय हॉस्पिटल का मेडिकल रूम, घर के पास मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
-भारत एक्सप्रेस
एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…
Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…
Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…
राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…
Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…