मनोरंजन

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद उनसे जुड़े पुराने विवाद एक बार फिर चर्चा में हैं. अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने अभिनेता पर लगे आरोपों को लेकर अपनी बात रखी है. वहीं, अब नाना के बेटे मल्हार पाटेकर ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है. मल्हार ने बिना किसी का नाम लिए पुराने विवाद का जिक्र किया और कहा कि जिस मामले को बार-बार उठाया जा रहा है, वह काफी पहले ही खत्म हो चुका है. इसके साथ ही उन्होंने अपने परिवार, माता-पिता के रिश्ते और सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं पर भी खुलकर बात की.

पुराने विवाद पर मल्हार पाटेकर ने क्या कहा?

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में मल्हार पाटेकर ने तनुश्री दत्ता का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनकी बातों को पुराने विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है. मल्हार ने कहा कि जिस मामले का बार-बार जिक्र किया जा रहा है, वह काफी पहले ही खत्म हो चुका है और अदालत की ओर से भी इस पर स्थिति स्पष्ट की जा चुकी है. इसके बावजूद लोग लगातार इस मुद्दे पर अपनी राय रख रहे हैं. मल्हार ने कहा कि वह ऐसे लोगों से कुछ नहीं कहना चाहते. उनके मुताबिक, सच हमेशा सच ही रहेगा. उन्होंने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए संबंधित लोगों के लिए कहा कि भगवान उनका भला करे. उनके इस बयान को परिवार के खिलाफ हो रही चर्चाओं और टिप्पणियों पर उनकी प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है.

‘हमारा परिवार इमोशनली एक-दूसरे से जुड़ा है’

मल्हार ने बातचीत में अपने परिवार के साथ भावनात्मक जुड़ाव को भी अहम बताया. उन्होंने कहा कि बचपन से ही उन्हें अपने माता-पिता से मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने की हिम्मत और ताकत मिली है. बाहरी लोग उनके परिवार के बारे में क्या सोचते हैं, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. मल्हार के मुताबिक, उन्हें हमेशा परिवार के लोगों का प्यार मिला है और उनका परिवार भावनात्मक रूप से एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है. सोशल मीडिया पर परिवार को लेकर होने वाली चर्चाओं के बावजूद उनके लिए आपसी रिश्ते और भावनाएं ज्यादा मायने रखती हैं.

माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

मल्हार ने यह भी बताया कि उनका परिवार सोशल मीडिया पर ज्यादा निजी तस्वीरें क्यों साझा नहीं करता. उन्होंने कहा कि केवल इंस्टाग्राम पर फैमिली फोटो पोस्ट नहीं करने का मतलब यह नहीं है कि परिवार के बीच प्यार नहीं है. अपने माता-पिता के रिश्ते के बारे में बात करते हुए मल्हार ने कहा कि अलग होने के बाद भी दोनों के बीच संबंध अच्छे थे. उन्होंने उनके 39 साल के रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि चीजें वैसी नहीं थीं, जैसी बाहर से दिखाई देती थीं.  मल्हार ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके पिता अकेले नहीं थे और न ही वह बीमार थे. उनके इस बयान से साफ है कि वह अपने परिवार की निजी जिंदगी को लेकर बन रही धारणाओं पर अपनी बात रखना चाहते हैं.

सोशल मीडिया की चर्चाओं पर जताई नाराजगी

मल्हार की बातों से जाहिर होता है कि परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाएं उन्हें परेशान करती हैं. उन्होंने निजी रिश्तों को ऑनलाइन तस्वीरों और बाहरी धारणाओं के आधार पर आंकने पर सवाल उठाया. उनके मुताबिक, परिवार के बीच प्यार और जुड़ाव को साबित करने के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करना जरूरी नहीं है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

55 minutes ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

1 hour ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

2 hours ago