मनोरंजन

Priyanka Chopra के भाई की संगीत में Nick Jonas का धमाकेदार Performance, सासू मां ने लूटी महफ़िल…देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) की शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. इस खास मौके पर प्रियंका न सिर्फ अपने परिवार के साथ जश्न मना रही हैं, बल्कि उनके सास-ससुर भी शादी समारोह का खूब आनंद ले रहे हैं. हाल ही में हुए संगीत सेरेमनी में प्रियंका के पति निक जोनस (Nick Jonas) निक जोनस भी नजर आए हैं. इससे पहले, हल्दी और मेहंदी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थीं. जिनमें प्रियंका और उनका परिवार पूरी शिद्दत से शादी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं.

संगीत में भाभी के साथ प्रियंका का धमाकेदार डांस

संगीत समारोह के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई की होने वाली दुल्हन नीलम के साथ शानदार डांस परफॉर्मेंस दी. वह कभी ‘डार्लिंग आंखों से आंखें चार करने दो’ गाने पर झूमती दिखीं, तो कभी धन ते नान’ पर बेहतरीन डांस मूव्स दिखाए. ननद-भाभी की इस शानदार जोड़ी ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. प्रियंका की ननद मनारा चोपड़ा भी इस खास मौके पर उनके साथ नजर आईं. दोनों बहनों की मेंहदी फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

Nick Jonas की लाइव परफॉर्मेंस ने जीता सभी का दिल

जहां प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई की शादी में भाभी के साथ डांस किया, वहीं उनके पति निक जोनस ने अपनी आवाज का जादू बिखेर दिया. निक ने सिद्धार्थ और नीलम की संगीत नाइट में गिटार के साथ एक इंग्लिश सॉन्ग गाया, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग झूम उठे.

प्रियंका और निक का ट्विनिंग लुक बना चर्चा का विषय

ऑउटफिट से बात करें तो, संगीत फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा ब्लू सीक्विन ड्रेस में बेहद स्टनिंग लग रही थीं. उन्होंने अपने लुक को डायमंड नेकलेस, स्ट्रेट हेयर और बोल्ड आई मेकअप के साथ पूरा किया. वहीं, निक जोनस भी अपनी लेडी लव को ट्विन करते हुए ब्लू कुर्ता-पायजामा में नजर आए. दोनों की जोड़ी इस खास मौके पर बेहद खूबसूरत लग रही थी.

सासू मां ने फिर लूटी महफिल

प्रियंका की सासू मां भी शादी समारोह में जमकर एन्जॉय करती दिखीं. हल्दी और मेहंदी के बाद उन्होंने संगीत में भी अपनी उपस्थिति से सभी का ध्यान आकर्षित किया. वह ब्राउन स्लिट गाउन में बेहद हसीन लग रही थीं. जब निक जोनस ने प्रियंका के साथ एंट्री की तो पपराजी ने उन्हें ‘निक जीजू’ कहकर बुलाया, जिसे सुनकर प्रियंका ब्लश करने लगीं.

प्रियंका ने शेयर किया फोटोज

प्रियंका, निक और पूरे परिवार ने इस शादी समारोह में हर पल को खास बना दिया. सिद्धार्थ और नीलम की शादी की तस्वीरें और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. प्रियंका और निक की जोड़ी के साथ-साथ चोपड़ा परिवार की खुशियों की झलक फैंस को खूब पसंद आ रही है. अब सभी को सिद्धार्थ और नीलम की ग्रैंड वेडिंग का बेसब्री से इंतजार है, जहां प्रियंका और निक फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने शेयर की अपने भाई सिद्धार्थ की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें, हर तरफ छा गई मालती

-भारत एक्सप्रेस

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

चंडीगढ़ में भागवत कथा का भावुक समापन: व्यासपीठ के सामने रो पड़े Singer B Praak

चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…

3 minutes ago

अयोध्या में जलेंगे 30 लाख दीये, 56 घाटों पर 35 हजार वालंटियर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…

10 minutes ago

जामिया प्रदर्शन के नाम पर फैलाया जा रहा था खतरनाक झूठ, भारतीय सेना ने सच किया उजागर

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…

27 minutes ago

धनतेरस पर यम दीपदान 2026: किस दिन जलाएं यमराज के नाम का दीपक? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Yam Deep Daan on Dhanteras: धनतेरस पर यमराज के नाम का दीपदान करने की परंपरा…

36 minutes ago

सेना में AI से गुगल में घमासान, सहूलियत या सुरक्षा पर खतरा? जानें मामला

Google DeepMind AI Military Controversy: पेंटागन और इजरायल के साथ सैन्य समझौतों के विरोध में…

60 minutes ago

2047 के विकसित भारत में खेल निभाएंगे अहम भूमिका, नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स CSR समिट में बोले दिग्गज

नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…

2 hours ago