मशहूर टीवी सीरीज ‘महाभारत’ में जब भी दानवीर कर्ण का जिक्र आता है, तो आंखों के सामने पंकज धीर (Pankaj Dheer) का चेहरा अपने आप उभर आता है. भले ही पंकज धीर अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनके निभाए किरदारों ने उन्हें हमेशा के लिए अमर कर दिया है. हाल ही में उनके बेटे और जाने-माने अभिनेता निकितिन धीर ने अपने पिता को याद करते हुए एक बेहद भावुक पोस्ट साझा की है, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस की आंखों को नम कर दिया है.
निकितिन धीर (Pankaj Dheer son Nikitin Dheer) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में बाप-बेटे की यह जोड़ी एक वैनिटी वैन के अंदर बैठी नजर आ रही है. पंकज धीर शीशे के सामने बैठकर मुस्कुराते हुए फोटो क्लिक कर रहे हैं और पास ही निकितिन बैठे हैं. इस तस्वीर के पीछे की कहानी काफी दिलचस्प और थोड़ी उदास करने वाली भी है.
निकितिन ने कैप्शन में लिखा कि कुछ कहानियां भले ही अधूरी रह जाती हैं, लेकिन उनके साथ बिताए पल हमेशा मुकम्मल रहते हैं. उन्होंने खुलासा किया कि यह फोटो उस फिल्म के सेट की है, जिसमें वे अपने पिता के साथ काम कर रहे थे. बदकिस्मती से वह फिल्म कभी पूरी नहीं हो पाई, लेकिन निकितिन के लिए वह समय किसी बेशकीमती तोहफे से कम नहीं था. उन्होंने लिखा, “एक अभिनेता के रूप में उनके साथ काम करना मेरे जीवन के सबसे बेहतरीन अनुभवों में से एक था. शुक्र है कि मुझे यह मौका मिला.”
निकितिन अक्सर अपने पिता को याद कर सोशल मीडिया पर दिल की बातें लिखते रहते हैं. पिता के निधन के बाद उन्होंने एक लंबा नोट लिखकर बताया था कि पंकज धीर के जाने से उनका पूरा परिवार बिखर गया है. हालांकि, शोक के उन दिनों में उन्हें एक बड़ी बात समझ आई. निकितिन ने लिखा कि जीवन सिर्फ भौतिक सुख-सुविधाओं या चीजों को इकट्ठा करने का नाम नहीं है. असली जीवन तो वह प्यार, दुआएं और इज्जत है जो उनके पिता ने अपने पीछे छोड़ी है.
उन्होंने बड़े गर्व के साथ कहा, “आज मुझे उनका बेटा होने पर पहले से कहीं ज्यादा फख्र महसूस होता है. वे एक आदर्श पिता थे, जिन्होंने मुझे वफादारी, चरित्र और मेहनत का असली मतलब समझाया.”
पंकज धीर के निधन की खबर ने पूरे बॉलीवुड और टीवी जगत को झकझोर कर रख दिया था. वे काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. एक बार तो उन्होंने इस बीमारी को मात दे दी थी, लेकिन जब दूसरी बार कैंसर ने हमला किया, तो वे उससे उबर नहीं पाए. काफी समय तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद 15 अक्टूबर, 2025 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.
निकितिन के इस पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और पंकज धीर को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. वाकई, पंकज धीर जैसा कलाकार और इंसान मिलना मुश्किल है.
ये भी पढ़ें: ‘Dhurandhar’ की सफलता के बीच बड़े पर्दे पर लौट रही Ranveer Singh की 15 साल पुरानी फिल्म
-भारत एक्सप्रेस
MP News: मध्य प्रदेश के डबरा से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां दो…
INDIA Alliance Meeting: INDIA गठबंधन की बैठक साढ़े 3 घंटे चली जिसमें 20 पार्टियां शामिल…
भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…
UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…
Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…
OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…