मनोरंजन

ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर रहमान को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती

ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 58 वर्षीय रहमान को सीने में दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया है.

बता दें, एआर रहमान को सीने में दर्द के कारण चेन्नई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार उनकी ईसीजी समेत कई जांच की जा रही हैं.

सुबह 7 बजे सीने में हुआ था दर्द

उन्हें सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर सीने में दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के ग्रीम्स रोड स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनका इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है. उनकी एंजियोग्राफी भी कराई जाएगी. वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं. जानकारी के अनुसार रोजा रख रहे रहमान को डिहाइड्रेशन की भी समस्या हुई.

पत्नी से आईं तलाक की खबरें

एआर रहमान पिछले कुछ महीनों से अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं. नवंबर 2024 में उनकी पत्नी की वकील ने ऐलान किया था कि रहमान और सायरा बानो 29 साल बाद तलाक ले रहे हैं. इसको लेकर संगीतकार ने एक भावुक नोट भी शेयर किया था, जिसे उन्होंने ‘तोड़ कर रख देने वाला’ फैसला बताया था. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद थी यह रिश्ता तीस साल तक कायम रहेगा.

पत्नी सायरा भी हुई थीं भर्ती

कुछ हफ्ते पहले ही सायरा बानो भी अस्पताल में भर्ती हुई थीं. बानो को भी मेडिकल इमरजेंसी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कुछ दिन पहले ही उनकी सर्जरी हुई थी. इस बारे में उनकी तरफ से एक बयान भी जारी किया गया था.

यह भी पढ़ें- Bhoot Bangla: अक्षय कुमार स्टारर हॉरर कॉमेडी में Jisshu Sengupta की हुई धमाकेदार एंट्री, मेकर्स ने एक्टर के जन्मदिन पर किया ऐलान

अपने बयान में सायरा ने एआर रहमान और बाकी लोगों का सपोर्ट के लिए आभार जताया था. स्टेटमेंट में कहा गया कि, ‘कुछ दिन पहले सायरा रहमान को मेडिकल इमरजेंसी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी सर्जरी की गई थी. इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान उनका ध्यान जल्दी ठीक होने पर है. वह अपने आस-पास के लोगों की फिक्र और सपोर्ट की सराहना करती हैं और अपने कई शुभचिंतकों और समर्थकों से उनकी भलाई के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करती हैं.’

1995 में हुई थी शादी

बता दें, 19 नवंबर 2024 को एआर रहमान और सायरा बानो के अलग होने की खबरें तब आने लगी थीं, जब सायरा ने तलाक के बारे में एक बयान जारी किया था. ऐसी खबरें थीं कि सायरा ने तलाक के पीछे भावनात्मक तनाव को कारण बताया. इस तनाव के कारण जोड़े के बीच एक बड़ी खाई पैदा हो गई है. 1995 में रहमान और सायरा की अरेंज मैरिज हुई थी. उनके तीन बच्चे खतीजा, रहीमा और अमीन हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पीएम मोदी का बड़ा संकेत! जानिए आज GST काउंसिल की बैठक से कारोबारियों को क्या हैं उम्मीदें

GST Council Meeting: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज 57वीं GST काउंसिल की…

24 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष! ‘काला दिवस’ मनाकर शक्ति प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Congress Black Day Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान INDIA गठबंधन के सांसदों…

45 minutes ago

भिखमंगे पाकिस्तान को फिर मिली खैरात, IMF देगा 1.21 अरब डॉलर, पेट्रोल-डीजल सब्सिडी खत्म करने का फरमान

Pakistan IMF Loan: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और पाकिस्तान के बीच स्टाफ-लेवल पर एक समझौता…

46 minutes ago

अयोध्या में पूजा-पाठ के नाम पर ठगी…! ढोंगी बाबा ने महिला को दिखाया मौत का खौफ, एंठ लिए 2.80 करोड़

Ayodhya Baba Fraud: अयोध्या में टीवी पर पूजा-पाठ से समस्याएं दूर करने का दावा करने…

55 minutes ago

‘खुद के बनाए राक्षस से ही घिर गया पाकिस्तान!’ UN में भारतीय राजनयिक रघु पुरी का करारा प्रहार

India Pakistan Conflict: संयुक्त राष्ट्र (UN) की छठी कमेटी की बैठक में भारत ने पाकिस्तान…

1 hour ago