Ravi kishan Web Series Mamala Legal Hai
Ravi kishan Web Series Mamala Legal Hai: असल में मामला क्या है! रवि किशन की कॉमेडी सीरीज मामला लीगल है ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 1 मार्च से स्ट्रीम होने वाली है. बुधवार शाम इसका रेड कार्पेट प्रीमियर हुआ, जिसमें रवि किशन के अलावा बाकी स्टारकास्ट भी नजर आई. इस सीरीज में पड़पड़गंज बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट की कहानी है, जो इंडिया के अटॉर्नी जनरल बनने की चाहत रखता है. इस सीरीज में रवि किशन, निधि बिष्ट, अंजुम बंत्रा और विजय राजोरिया अहम रोल निभाते नजर आने वाले हैं.
‘मामला लीगल है’ सीरीज के 8 एपिसोड हैं. यह सीरीज पटपड़गंज जिला न्यायालय के भीतर कोर्ट के अलग मामलों और अजीब वकीलों को स्क्रीन पर दिखाएगी. इसके साथ ही यह सीरीज वकीलों की आंखों के माध्यम से कानून की असली दुनिया की झलक दिखाती है. मेकर्स ने बुधवार को शो का पहला पोस्टर जारी किया, जिसमें रवि किशन, यशपाल शर्मा, निधि बिष्ट, अनंत वी जोशी, नैला ग्रेवाल, अंजुम बत्रा और विजय राजोरिया जैसे स्टार कलाकार शामिल हैं.
पोस्टर में रवि को एक वकील के अवतार में दिखाया गया है, और एक बोर्ड है जिस पर लिखा है: “जिला न्यायालय पटपड़गंज, दिल्ली.” रवि पटपड़गंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीडी त्यागी की जगह लेते है, जो भारत का अटॉर्नी जनरल बनने का सपना देखते है. जुगाड़ की आदत के साथ वीडी त्यागी और उनके वकीलों की टीम, जिसमें निधि बिष्ट, नायला ग्रेवाल, अंजुम बत्रा, और विजय राजोरिया शामिल हैं.
‘मामला लीगल है’ को पॉशम पा पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है. समीर सक्सेना इस सीरीज के शो-रनर की भूमिका निभा रहे हैं. राहुल पांडे ने इसे डायरेक्ट किया है. सौरभ खन्ना और कुणाल अनेजा ने इसकी स्क्रिप्ट लिखी है. ‘मामला लीगल है’ कानून की दुनिया पर एक नया नजरिया पेश करती है, जिसमें आदर्शवादी नौसिखिए से लेकर सनकी वकीलों की टीम शामिल है.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…