मनोरंजन

स्मृति मंधाना-पलाश विवाद में ‘गदर’: पलाश मुच्छल ने ठोका 10 करोड़ का मानहानि केस, आरोपों को बताया झूठा

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के ब्रेकअप की खबर को आए भले ही दो महीने बीत चुके हों, लेकिन यह मामला शांत होने के बजाय और गरमाता जा रहा है. अब तक इस पूरे विवाद पर चुप्पी साधे बैठे सिंगर और कंपोजर पलाश मुच्छल ने आक्रामक रुख अपना लिया है. पलाश ने स्मृति मंधाना के दोस्त विद्न्यान माने के खिलाफ 10 करोड़ रुपये का मानहानि का दावा ठोक दिया है.

क्या है पूरा विवाद?

यह पूरा ड्रामा तब शुरू हुआ जब स्मृति के करीबी बताए जाने वाले विद्न्यान माने ने पलाश पर बेहद गंभीर और निजी आरोप लगाए. माने का दावा था कि पलाश को उनकी शादी से ठीक पहले किसी और लड़की के साथ ‘रंगे हाथों’ पकड़ा गया था, जिसके बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्यों ने उनकी पिटाई भी की थी. पलाश ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे उनकी छवि खराब करने की एक सोची-समझी साजिश करार दिया है.

पलाश का जवाब

पलाश मुच्छल ने सोशल मीडिया पर अपने वकील के जरिए लीगल नोटिस भेजने की जानकारी दी. उन्होंने साफ कहा कि सांगली के रहने वाले विद्न्यान माने ने उनके चरित्र पर जो कीचड़ उछाला है, उसका जवाब अब कानून देगा. पलाश के मुताबिक, ये आरोप पूरी तरह झूठे और बेबुनियाद हैं और उनका मकसद केवल पलाश की साख को नुकसान पहुंचाना है.

धोखाधड़ी का एंगल आया सामने

मामला सिर्फ निजी आरोपों तक ही सीमित नहीं है. विद्न्यान माने ने पलाश के खिलाफ आर्थिक धोखाधड़ी की शिकायत भी दर्ज कराई है. माने का आरोप है कि पलाश ने उन्हें एक फिल्म प्रोजेक्ट ‘नजरिया’ में निवेश के नाम पर करीब 40 लाख रुपये का चूना लगाया है. शिकायत के मुताबिक, पलाश ने उन्हें मोटा मुनाफा और फिल्म में रोल देने का वादा किया था, लेकिन न तो प्रोजेक्ट पूरा हुआ और न ही पैसे वापस मिले.

सस्पेंस अब भी बरकरार

एक तरफ जहां पलाश मुच्छल कानूनी लड़ाई के मूड में हैं और लगातार अपनी बात रख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ स्मृति मंधाना और उनका परिवार इस पूरे विवाद पर अब भी खामोश है. फैंस इस बात से हैरान हैं कि कभी ‘क्यूट कपल’ कहे जाने वाले इन दोनों सितारों के बीच की कड़वाहट अब पुलिस स्टेशन और कोर्ट की दहलीज तक कैसे पहुंच गई.

ये भी पढ़ें: CCL 2026: जीत की हैट्रिक की ओर ‘बंगाल टाइगर्स’, बोनी कपूर बोले- टीम का जोश हाई है

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

37 minutes ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

53 minutes ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

1 hour ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

2 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

2 hours ago