Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

defamation case

सुल्तानपुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस). कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में बड़ी राहत मिली है. सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने सोमवार को उन्हें मामले में बरी कर दिया.

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के खिलाफ दायर मानहानि याचिका पर 28 अक्टूबर को फैसला सुनाएगी.

सुप्रीम कोर्ट ने शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल को राहत न देते हुए आपराधिक मानहानि का मामला रद्द करने की याचिका खारिज कर दी है.

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आपराधिक मानहानि मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा है.

सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दायर मानहानि केस में 1 अगस्त को गवाह का बयान दर्ज होगा. प्रवेश वर्मा ने 500 करोड़ के ट्रस्ट में पद के दुरुपयोग वाले आरोपों को झूठा बताते हुए 5 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है.

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दायर मानहानि मामले में दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल की कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया है. प्रवेश वर्मा का आरोप है कि भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर उन पर ₹500 करोड़ के स्कूल ट्रस्ट में पद के दुरुपयोग के झूठे आरोप लगाए.

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से बीजेपी नेता करनैल सिंह को फिलहाल राहत मिल गई है. सत्येंद्र जैन द्वारा दायर मानहानि मामले में एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट द्वारा जारी समन को सेशन कोर्ट ने रद्द कर दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी की बेटी हिमायनी पूरी से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट हटाने के मामले में नोटिस जारी किया है और 7 मई को सुनवाई तय की है. यह याचिका रायपुर के सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला ने दायर की है, जिसमें अंतरिम आदेश को रद्द करने की मांग की गई है.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि याचिका को खारिज कर दिया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर की ओर से दायर सिविल मानहानि मामले में ननद मंदिरा कपूर स्मिथ को नोटिस जारी कर पांच सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.