मनोरंजन

कौन है पंकज त्रिपाठी का दुश्मन? भाई पर जानलेवा हमला कर किया लहूलुहान

Actor Pankaj Tripathi Brother Attacked: अटल बिहारी पाण्डेय/गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और बड़ी खबर सामने आई है. यहां बरौली थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई विजेंद्र तिवारी पर कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया. पुराने जमीनी विवाद को लेकर हुए इस अचानक हमले में अभिनेता के भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. उन्हें लहूलुहान हालत में तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने शुरुआती मरहम-पट्टी के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच (PMCH) रेफर कर दिया है. घायल शख्स की पहचान बेलसंड गांव के रहने वाले विजेंद्र तिवारी के रूप में हुई है.

घात लगाए बैठे बदमाशों ने बोला धावा

जानकारी के अनुसार, ये खौफनाक वारदात रविवार की देर शाम हुई. विजेंद्र तिवारी रोज की तरह अपने घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे. तभी पहले से घात लगाए बैठे नामजद आरोपियों ने हथियारों के साथ उन पर अचानक धावा बोल दिया. बदमाशों ने धारदार हथियार से उन पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह खून से लथपथ होकर वहीं जमीन पर गिर पड़े. चीख-पुकार सुनकर जब परिवार वाले और आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े, तो भीड़ को आता देख सभी आरोपी हथियार लहराते हुए वहां से नौ दो ग्यारह हो गए.

आरोपियों की पहचान हुई, पुलिस कर रही छापेमारी

वारदात की खबर मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तुरंत एक्शन में आई और दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने पीड़ित परिवार और चश्मदीदों के बयान दर्ज कर लिए हैं. शुरुआती जांच में पुलिस का भी यही कहना है कि यह पूरा फसाद पुराने जमीनी विवाद की वजह से हुआ है.

पुलिस के मुताबिक, हमला करने वाले बदमाशों की पहचान कर ली गई है. वारदात के बाद से ही सभी आरोपी अपने घर छोड़कर फरार हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही सभी हमलावर सलाखों के पीछे होंगे.

ये भी पढ़ें: मशहूर हॉलीवुड स्टार ने कबूला इस्लाम, मस्जिद में नमाज पढ़ते आए नजर, वीडियो वायरल

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

5 minutes ago

सरकारी नौकरी भी, विदेश यात्रा भी! जानिए किन नौकरियों में मिलती है सबसे ज्यादा फॉरेन पोस्टिंग

Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…

21 minutes ago

अंतरिक्ष में टिमटिमाते तारों से सजा Google, जानिये इस डूडल के पीछे का क्या है राज?

Google Change Doodle: आज Google ने अपना डूडल चेंज कर दिया है. सर्च इंजन गैलेक्सी…

31 minutes ago

दिवाली धमाका! UP-दिल्ली समेत इन राज्यों में मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर, ऐसे लें फायदा

Free LPG Cylinder: त्योहारों के सीजन में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी…

45 minutes ago

अगले 8 घंटे मौसम का डबल अटैक…! 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश, 60 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने फिर करवट ली…

1 hour ago