हॉलीवुड की मशहूर वेब सीरीज और फिल्मों में काम कर चुके जियानकार्लो ग्यूसेप एलेसेंड्रो एस्पोसिटो, जिन्हें लोग जियानकार्लो एस्पोसिटो के नाम से जानते हैं, ने इस्लाम धर्म अपना लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह हाल ही में सऊदी अरब में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और इसी दौरान उन्होंने शहादा पढ़कर इस्लाम कबूल किया.
नमाज पढ़ते हुए वीडियो वायरल
धर्म परिवर्तन के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह मोरक्को की मस्जिद में प्रोडक्शन टीम के साथ नमाज अदा करते दिख रहे हैं. बताया जा रहा है कि सऊदी अरब में बिताए गए समय और वहां मिले अनुभवों ने उन्हें इस फैसले के लिए प्रेरित किया. उन्होंने वहां की मेहमाननवाजी और लोगों की अच्छाई की जमकर तारीफ की.
نجم فيلم سفن دوج و Breaking bad جيانكارلو اسبوزيتو ينطق الشهادتين ويشارك فريق العمل الصلاه يوم امس في المسجدبعد ارتياحه من التعامل مع المسلمين أثناء التصوير في المملكه العربيه السعوديه والفديو له امس مع موظفين شركة صله 🇸🇦❤️🙏🏻 الحمدلله pic.twitter.com/BghY0O0pWv
— TURKI ALALSHIKH (@Turki_alalshikh) June 20, 2026
बॉलीवुड कनेक्शन
जियानकार्लो एस्पोसिटो सऊदी अरब में ‘सेवन डॉग्स’ नाम की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. यह सऊदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बताई जा रही है. खास बात यह है कि इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार सलमान खान और संजय दत्त ने भी कैमियो किया है.
ये भी पढ़ें-‘पहले होता था दर्द, फिर शवासन ने बदली जिंदगी…’, जूही चावला ने बयां किया 20 साल का योग सफर
हॉलीवुड करियर और पहचान
68 साल के एस्पोसिटो हॉलीवुड के जाने-माने एक्टर्स में गिने जाते हैं. उन्होंने ‘ब्रेकिंग बैड’ सीरीज में गस फ्रिंग का किरदार निभाकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी. इसके अलावा वह ‘द बॉयज’, ‘द मंडलोरियन’, ‘कैप्टन अमेरिका: ब्रेव सोल्जर’ और ‘द इलेक्ट्रिक स्टेट’ जैसी फिल्मों और सीरीज में भी नजर आ चुके हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
