Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Gopalganj News

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है. युवराज कौस्तुभ मणि प्रताप साही के घर पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है, जो राजपरिवार के 107वें उत्तराधिकारी हैं. पैलेस में सोहर और जश्न का माहौल है.

Gopalganj Gas Leak Accident: बिहार के गोपालगंज के सफियाबाद गांव में गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण हुए हादसे में 5 साल के अंकुश कुमार और 18 साल की मिस्टी कुमारी की मौत हो गई, जबकि 17 लोग झुलस गए। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और घटना की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए. गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर भेजा गया है.

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गोपालगंज के दियारा क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं. कई गांवों का संपर्क कटने से लोग तटबंधों पर पलायन कर रहे हैं.

Gopalganj Crime News: बिहार के गोपालगंज में खौफनाक कत्ल का मामला सामने आया है. महावीरी अखाड़ा मेला हिमांशु यादव की बदमाशों ने उसकी मां के सामने चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी जानिए क्या है पूरा मामला?

Gopalganj News: गोपालगंज के श्याम सिनेमा रोड में नीट की तैयारी कर रही छात्रा उजाला कुमारी का शव किराए के कमरे में पंखे से लटकता मिला. कमरे में खून और सामान बिखरा देख परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है.

Gopalganj Gandak River Dead Bodies: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद गंडक नदी का जलस्तर बढ़ गया है और गोपालगंज में नदी के तेज बहाव के साथ मानव व मवेशियों के शव पहुंच रहे हैं. यादोपुर-मंगलपुर पुल के पास शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। प्रशासन ने नाव चलाने और मछली पकड़ने पर रोक लगा दी है.

बिहार के गोपालगंज में जमीन के पुराने विवाद को लेकर फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई विजेंद्र तिवारी पर कुछ नामजद बदमाशों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल विजेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है.

Gopalganj note double fraud gang: गोपालगंज में पुलिस ने एक बड़े ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है. मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिंहासिनी गांव का है, जहां पुलिस और एसआईटी की टीम ने ठगी गिरोह का भंडाफोड करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

Gopalganj School Path Blocked: बिहार के गोपालगंज के कररिया गांव स्थित दलित बस्ती के इंदिरा आवास प्राथमिक विद्यालय का रास्ता दो परिवारों के आपसी विवाद में बंद कर दिया गया. आक्रोशित बच्चों और ग्रामीणों ने बेतिया मुख्य सड़क को जाम कर दिया.

बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में 25 महीने पहले अपहृत युवक चंदन का कंकाल पुलिस ने नाले से बरामद किया है. एसपी विनय तिवारी की स्पेशल टीम ने मामले को सुलझाते हुए मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है.