मनोरंजन

Main Atal Hoon song: पंकज त्रिपाठी की फिल्म का गाना ‘राम धुन’ हुआ रिलीज, जगाएगा राम भक्ति की अलख

Main Atal Hoon song Ram Dhun Out : पंकज त्रिपाठी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मैं अटल हूं’ फिल्म का दूसरा गाना ‘राम धुन’ रिलीज हो गया है. देश के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर बनी इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच फिल्म मेकर्स फिल्म पहले गाने ‘देश पहले’ के बाद फिल्म का दूसरा गाना ‘राम धुन’ भी रिलीज कर दिए हैं.  अभी तक फिल्म का दो गाना आउट हो चुका है. राम धुन सॉन्ग को सिंगर कैलाश खेर ने आवाज दी है. इस गाने को खुद पंकज त्रिपाठी ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

पंकज ने शेयर किया गाना

पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में ‘राम धुन’ गाना सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वहीं गाने को शेयर करते हुए उन्हेंने कैप्शन में लिखा है कि- ‘जब धुनकी लागी राम नाम की, भूल गए सब काम।’ बता दें कि ‘राम धुन’ गाने को कैलाश खेर ने अपनी आवाज दी है। जैसे ही ये गाना सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया, ये गाना हर तरफ छा गया है। फैंस इस गाने के दीवाने हो गए। एक फैन ने गाना सुनने के बाद लिखा- रोंगटे खड़े हो गए इस राम धुन को सुनकर।

इस दिन फिल्म होगी रिलीज

बता दें कि फिल्म ‘मैं अटल हूं’ 19 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के सामने बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म नहीं है। इस बात का फायदा इसे मिल सकता है। इस फिल्म का निर्देशन मराठी सिनेमा के जाने माने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रवि जाधव ने किया है। फिल्म की कहानी ऋषि विरमानी और रवि जाधव ने मिलकर लिखी है। वहीं विनोद भानुशाली, संदीप सिंह और कमलेश भानुशाली ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और लेजेंड स्टूडियोज ने इसे प्रेजेंट किया है। फैन्स इस फिल्म को देखने के लिए बेकरार हो रहे हैं। 19 जनवरी को यह थिएटर्स में रिलीज हो रही है।

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

50 minutes ago

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, मीडिया के भविष्य पर रखेंगे विचार

इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…

1 hour ago

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

4 hours ago