मनोरंजन

Parineeti Chopra और Raghav Chadha ने 1 महीने बाद दिखाई बेटे की पहली झलक, बेबी का नाम भी किया रिवील

बॉलीवुड एक्ट्रेस Parineeti Chopra और आम आदमी पार्टी के नेता Raghav Chadha के घर पर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी हैं. बेटे के जन्म के एक महीने बाद अब इस कपल ने आखिरकार अपने नन्हे मेहमान की पहली झलक दुनिया के साथ शेयर कर दी है. फैंस जिस तस्वीर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वो इंतजार अब खत्म हो चुका है.

एक महीने बाद शेयर की नन्हे मेहमान की झलक

19 अक्टूबर को बेटे का स्वागत करने वाली परिणीति ने बेटे के एक महीने पूरे होने पर दो प्यारी तस्वीरें शेयर कीं. पहली फोटो में राघव और परिणीति अपने लाडले के छोटे-छोटे पैरों को प्यार से चूमते दिख रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों अपने बेटे के हाथों को थामे हुए हैं. हालांकि दोनों ने बेबी का चेहरा अभी रिवील नहीं किया है, लेकिन इन तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है.

कपल ने बताया बेटे का नाम

तस्वीरों के साथ कैप्शन ने सभी का ध्यान खींच लिया. परिणीति और राघव ने अपने बेटे का नाम ‘नीर’ रखा है, जिसका अर्थ उन्होंने बेहद खूबसूरती से समझाया- “जलस्य रूपं, प्रेमस्य स्वरूपं तंत्र एव नीर” इसके साथ उन्होंने लिखा कि नीर का मतलब शुद्ध, दिव्य और असीम है.

फैंस और सेलेब्रिटीज दोनों ही कपल की इस पोस्ट पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि यह नाम उनके बेटे पर ‘एकदम परफेक्ट’ बैठता है. एक यूजर ने लिखा “इतना प्यारा नाम और उससे भी प्यारा इसका अर्थ.”

ये भी पढ़ें- धुरंधर में अजित डोभाल बने आर माधवन! लुक बनाने में लगते थे 4 घंटे, अर्जुन रामपाल ने सुनाया मजेदार किस्सा

फैंस को पसंद आई जोड़ी

परिणीति ने अगस्त महीने में अपने मां बनने की खुशखबरी दी थी और कुछ ही समय बाद अक्टूबर में उनके घर बेटे का जन्म हुआ. 17 सितंबर 2023 को परिणीति और राघव शादी के बंधन में बंधे थे और अब अपने नए सफर, पेरेंटहुड का हर पल एंजॉय कर रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

1 hour ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

4 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

4 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

5 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

5 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

5 hours ago