मनोरंजन

धोखाधड़ी के आरोपों में घिरी ‘पति, पत्नी और वो दो’, आयुष्मान बोले- ये सिर्फ कॉमेडी है

Pati Patni Aur Woh Do controversy: फिल्म ‘पति, पत्नी और वो दो’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है, लेकिन इस बार वजह सिर्फ इसका मजेदार कंटेंट नहीं बल्कि उस पर लगे आरोप भी हैं. कुछ लोगों ने फिल्म पर धोखाधड़ी जैसे व्यवहार को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है, जिस पर एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana)ने अपनी सफाई दी है.

ट्रेलर हुआ था लॉन्च

अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए पहचाने जाने वाले आयुष्मान खुराना इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर ने दर्शकों का ध्यान खींचा है, जिसमें उनके साथ वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह नजर आ रही हैं.

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी शादीशुदा जिंदगी के साथ-साथ दो और रिश्तों में उलझ जाता है. ट्रेलर में कॉमेडी के साथ कई ट्विस्ट और ड्रामा की झलक दिखाई गई है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है.

आयुष्मान और रकुल ने दी सफाई

फिल्म ‘पति, पत्नी और वो दो’ का टीजर सामने आने के बाद कुछ लोगों ने इसे लेकर चिंता जताई. उनका कहना था कि इसमें शादी में धोखा देने जैसी गंभीर बात को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है, जिससे गलत मैसेज जा सकता है. हालांकि फिल्म की स्टारकास्ट इस बात से सहमत नहीं है. आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह का कहना है कि फिल्म का मकसद ऐसा कुछ भी दिखाना नहीं है. उनके अनुसार, कहानी पूरी तरह हल्की-फुल्की कॉमेडी पर आधारित है.

ट्रेलर लॉन्च के दौरान आयुष्मान खुराना ने साफ किया कि फिल्म चार किरदारों के रिश्तों और उनके बीच होने वाली मजेदार उलझनों को दिखाती है. उन्होंने अपने किरदार प्रजापति पांडे को ‘ग्रीन फ्लैग’ बताया और कहा कि उसका नैतिक पक्ष बिल्कुल सही है. उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म किसी भी तरह की बेवफाई को बढ़ावा नहीं देती, बल्कि यह एक फैमिली एंटरटेनर है जिसे हर कोई एंजॉय कर सकता है.


ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा के शो पर हुई समय रैना की एंट्री, ‘लेटेंट’ कॉन्ट्रोवर्सी पर जमकर हुई खिंचाई; होस्ट कपिल ने दी खास नसीहत


वहीं रकुल प्रीत सिंह ने इसे ‘कॉमेडी ऑफ एरर्स’ बताते हुए कहा कि इसमें दिखाए गए हालात ऐसे हैं, जिनसे लोग खुद को जोड़ पाएंगे. यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें विजय राज और तिग्मांशु धूलिया जैसे कलाकार भी सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

14 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

29 minutes ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

1 hour ago

मिडिल ईस्ट से आई खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता, कम होने वाली हैं तेल की कीमतें

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ने और G7 देशों के भंडार जारी…

1 hour ago

ग्वालियर में खौफनाक कार एक्सीडेंट, 3 गाड़ियों के उड़े परखच्चे, पुलिस ने घायल ड्राइवर को भेजा अस्पताल

Gwalior Car Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

1 hour ago