देश

बृजभूषण केस में पहली बार विनेश फोगाट ने तोड़ी चुप्पी, बोली- हां मैं हूं यौन उत्पीड़न की शिकार पहलवान

Brij Bhushan Sexual Harassment Case: बीजेपी के पूर्व सांसद और पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एक बार फिर विनेश फोगाट ने बड़ा हमला किया है. इस ओलंपियन पहलवान ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए खुलेआम कहा कि वो उन 6 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये थे. विनेश फोगाट ने कहा कि वो अबतक इसलिए चुप थी क्योंकि सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पीड़ितों की पहचान गोपनीय रखने की बात करता है.

इसको लेकर उन्होंने 3 मई को एक वीडियो जारी किया है. इस भावुक संदेश में पहलवान बेटी ने कहा कि वो अबतक अपनी पहचान सिर्फ इसलिए उजागर नहीं करना चाहती थी क्योंकि यह मामला अभी अदालत में चल रहा है.

इस दौरान विनेश फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह पर उनकी वापसी में बाधा डालने के भी आरोप लगाये. उन्होंने कहा कि WFI साल 2026 एशियन गेम्स से पहले होने वाले ट्रायल्स को गोंडा में आयोजित कराने जा रहा है, जो कि बृजभूषण शरण सिंह का गढ़ है. उन्होंने कहा कि यह ट्रायल उसके एक निजी कॉलेज में आयोजित होगी. जहां बृजभूषण शरण सिंह के लोग ही सबकुछ तय करेंगे, ऐसे में वहां उनके निष्पक्ष चयन की संभावना बहुत कम हो जाती है.

WFI पर बृजभूषण शरण सिंह का है कब्जा

उन्होंने WFI पर बृजभूषण शरण सिंह के लिए काम करने का आरोप लगाया. विनेश ने कहा कि भले ही वो आधिकारिक पद पर नहीं हैं, लेकिन वो ऑन कैमरा इस बात को स्वीकार करते हैं कि भारतीय कुश्ती महासंघ पर उनका कब्जा है. ऐसे में मैट पर उनके साथ निष्पक्ष व्यवहार किया जाएगा, इसकी संभावना बेहद कम है. विनेश ने कहा कि मैच में रेफरी से लेकर किस पहलवान को कितने अंक मिलेंगे यह सब उनके लोग ही तय करेंगे.

क्या है पूरा विवाद?

यह पूरा मामला साल 2023 का है जब देश के टॉप ओलंपियन पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देने पहुंचे थे. उनका आरोप था कि तत्कालीन WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने अपने पद का फायदा उठाते हुए उनका यौन शोषण किया है. जिसका बृजभूषण शरण सिंह लगातार इनकार करते रहे.

जंतर-मंतर पर पहलवानों के इस धरने पर पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई ने इस मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उठाया गया. यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति तक ने इस पर चिंता जताई थी.

अभी भी चल रही मामले की सुनवाई

इस मामले की सुनवाई अभी भी कोर्ट में चल रही है. बृजभूषण शरण सिंह को एक मामले में राहत भी मिल चुकी है, लेकिन अभी भी विनेश फोगाट और अन्य महिला पहलवानों के आरोपों पर सुनवाई चल रही है.

ये भी पढ़ें- बंगाल से लेकर असम तक…मुंबई के सट्टा बाजार ने बदल डाला पूरा गेम; जानें नतीजों से ठीक पहले क्या है ट्रेंड

विनेश फोगाट ने अपने वीडियो में बताया कि 18 महीनों के बाद वो एक बार फिर मैट पर वापसी की कोशिश कर रही हैं. इसके लिए वो जी तोड़ मेहनत कर रही हैं, लेकिन अगर ट्रायल गोंडा में होगा तो वहां उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रदर्शन करना बेहद गंभीर होगा. विनेश फोगाट ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ उनके चाहने वाले लोग भी वहां जाएंगे. BBSS के आपराधिक इतिहास को देखते हुए अगर उन्हें कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदार सिर्फ सरकार होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

9 minutes ago

पटना में ‘दो कचौड़ी एक समोसा, BPSC का क्या भरोसा!’ गूंजा नारा, दारोगा अभ्यर्थियों का फूटा भारी गुस्सा

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में दारोगा मुख्य परीक्षा रद्द करने के विरोध में…

21 minutes ago

दवाओं की खरीद में कीमतों का खेल? दूसरे राज्यों से तुलना में झारखंड की दरों पर उठे गंभीर सवाल

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी अस्पतालों के लिए दवाओं की खरीद की प्रक्रिया एक बार…

45 minutes ago

Swiss President India Visit: भारत-स्विट्जरलैंड में निवेश और रोजगारों के लिए हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने क्‍या-कुछ कहा जानिए

SWISS PRESIDENT GUY PARMELIN IN INDIA: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाई पार्मेलिन के 3 दिवसीय राजकीय…

1 hour ago

क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

Drishyam 3 Collection Day 3: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन'…

2 hours ago