मनोरंजन

पवन सिंह और अंजलि राघव विवाद में नया मोड़, यूपी महिला आयोग ने उठाया ये कदम, क्या बढ़ जाएंगी एक्टर की मुश्किलें?

Pawan Singh Controversy: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और हरियाणवी सिंगर-एक्ट्रेस अंजलि राघव के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. दरअसल लखनऊ में लाइव शो के दौरान पवन सिंह अंजलि की कमर को टच करते नजर आए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. अब इसमें नया मोड़ आ गया है.

यूपी महिला आयोग ने भेजा शिकायत पत्र

बैड टच वाले वीडियो का संज्ञान लेते हुए अब यूपी महिला आयोग ने एक शिकायत पत्र राज्य के पुलिस कमिश्नर को भेजा है. बताया जा रहा है कि यूपी महिला आयोग ने पुलिस कमिश्नर लखनऊ को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की है.

महिला आयोग की सख्ती

महिला आयोग इस मामले को लेकर अब बहुत सख्त होता दिख रहा है. पवन सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा या उन पर एफआईआर दर्ज की जाएगी या फिर उन्हें नोटिस भेजकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा जा सकता है? अब देखना ये है कि यूपी पुलिस क्या कार्रवाई करती है.

अंजलि राघव ने दिल्ली पुलिस के साइबर क्राइम सेल में कराई थी शिकायत

इससे पहले अंजलि राघव ने दिल्ली पुलिस के साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने 20 से अधिक इंस्टाग्राम अकाउंट्स की सूची सौंपी है जो कथित तौर पर उन्हें निशाना बनाकर अपमानजनक सामग्री, अश्लील मीम्स और वीडियो फैला रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Pankaj Tripathi Birthday: क्यों ‘कालीन भैया’ साल में दो बार मनाते हैं जन्मदिन, बेहद मजेदार है इसके पीछे का किस्सा

लखनऊ में एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान हुआ विवाद

बता दें कि यह विवाद 29 अगस्त को लखनऊ में एक लाइव परफॉर्मेंस के दौरान शुरू हुआ. यहां पर पवन सिंह कथित तौर पर मंच पर अंजलि राघव की कमर को अनुचित तरीके से छूते हुए दिखाई दिए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोग सोशल मीडिया पर पवन सिंह के इस व्यवहार को अनुचित बताने लगे और उनकी खूब आलोचना की.

अंजलि राघव ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का किया था ऐलान

इस वीडियो के वायरल होने के बाद अंजलि राघव ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया था. मामले के तूल पकड़ने के बाद पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर माफी मांगते हुए कहा कि उनका “इरादा गलत नहीं था.”

अंजलि का बड़ा फैसला

वहीं अंजलि राघव ने उनकी माफी को स्वीकार नहीं किया था. इसके बाद उन्होंने पवन सिंह पर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बदनाम करने का आरोप भी लगाया था.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

5 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

15 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

33 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

41 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

54 minutes ago