Pankaj Tripathi Birthday: पंकज त्रिपाठी का नाम आते ही सबसे पहले ‘मिर्जापुर’ का राजा याद आता है. लेकिन रील लाइफ का ये ‘किंग’ असल जिंदगी में भी एक मजेदार किस्से की वजह से चर्चा में रहते हैं.
दरअसल, पंकज त्रिपाठी का जन्मदिन साल में एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार आता है. अब आप सोच रहे होंगे कि कोई भी इंसान एक महीने में दो बार कैसे बर्थडे मना सकता है? तो चलिए आपको बताते हैं वो दिलचस्प कहानी, जो खुद पंकज ने शेयर की थी.
Pankaj Tripathi का असली बर्थडे कब है?
ज्यादातर लोग मानते हैं कि पंकज त्रिपाठी का जन्मदिन 5 सितंबर को होता है. सोशल मीडिया पर भी इस दिन उन्हें ढेरों बधाइयां मिलती हैं. लेकिन असली सच कुछ और ही है. पंकज त्रिपाठी का असली जन्मदिन 28 सितंबर है. यानी कि फैंस उन्हें महीने की शुरुआत में भी विश करते हैं और महीने के आखिर में भी. मजेदार बात ये है कि इस कन्फ्यूजन की वजह खुद पंकज नहीं, बल्कि उनके बचपन की एक गलती है.
भाई और टीचर ने कराई गड़बड़
एक पुराने इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि जब उनका स्कूल में एडमिशन हुआ था, तब असली जन्मतिथि याद नहीं थी. ऐसे में टीचर ने कहा कि कोई तारीख डालनी है तो 5 सितंबर डाल दो. क्योंकि ये दिन टीचर्स डे भी होता है और डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन भी. तारीख अच्छी भी लगी और कागजों में वही लिख दी गई. इसके बाद से हर जगह उनकी आधिकारिक जन्मतिथि 5 सितंबर हो गई.
एक्टर का कन्फ्यूजन से भरा जन्मदिन
अब नतीजा ये है कि पंकज त्रिपाठी को हर साल दो-दो बार बर्थडे की बधाइयां मिलती हैं. पहले 5 सितंबर को लोग उन्हें याद करते हैं और फिर 28 सितंबर को भी उनके नाम के पोस्ट और ट्वीट्स वायरल होने लगते हैं. खुद पंकज इस कन्फ्यूजन को हंसी-मजाक में लेते हैं और कहते हैं कि उन्हें तो वैसे भी हर साल ‘डबल डोज ऑफ लव’ मिल जाता है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



