मनोरंजन

छठी मैया से औलाद मांगते रो पड़े पवन सिंह! नया छठ गीत ‘कवना कलमवाँ से लिखल करमवाँ’ सुनकर नहीं रुकेंगे आपके आंसू

Pawan Singh New Chhath Song: शनिवार से छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है और भक्त नहाए-खाए के साथ छठ व्रत का संकल्प लेंगे.

ऐसे में भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने अपनी मधुर आवाज से छठ के त्योहार की भक्ति को और बढ़ा दिया है. पर्व के पहले दिन ही पवन सिंह ने ऐसा भक्ति गीत रिलीज किया है जिसे सुनकर फैंस भी इमोशनल हो गए हैं.

पवन सिंह का नया भक्ति गीत ‘कवना कलमवाँ से लिखल करमवाँ’ आज रिलीज हो चुका है. गीत में पवन सिंह अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी के साथ छठी मैया से झोली फैलाकर एक संतान मांग रहे हैं. गीत में लगातार पवन सिंह की आंखों से आंसू बह रहे हैं. गीत भावुक कर देने वाला है. फैंस भी गाना सुनकर पवन सिंह की तारीफ करने से नहीं चूक रहे हैं.

 

दिल को झकझोर देने वाला है गीत

एक यूजर ने लिखा,

एकदम दिल को झकझोर देने वाला गीत है.. रोना आ गया है. अरुण बिहारी की लेखनी का जवाब नहीं है और पवन सिंह और प्रियंका की गायकी ने गीत में जान डाल दी है.

एक अन्य यूजर ने लिखा, “पवन सिंह जी की आवाज में जादू है; सुनते के साथ ही मन खुश हो जाता है, लेकिन इस गीत ने रुला दिया.”

“कवना कलमवाँ से लिखल करमवाँ”

छठ गीत “कवना कलमवाँ से लिखल करमवाँ” के लिरिक्स अरुण बिहारी ने लिखे हैं और गीत को आवाज पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने दी है. गीत में पवन सिंह के साथ वंदना यादव को फीचर किया गया है, जिसमें छठ पर्व की तैयारी और घाट की पूजा के सीन को खूबसूरती से दिखाया गया है.

ये भी पढ़ें- पुरी में रिश्ते शर्मसार! नाबालिग ने दूर के चाचा और भाई पर लगाया गैंगरेप का आरोप, हिरासत में दो आरोपी

बीते शुक्रवार को भी रिलीज हुआ था गाना

बीते शुक्रवार को भी पवन सिंह का छठ पर्व और चुनावी गीत का मिक्स वर्जन ‘घाटे चलले मोदी-नीतीश’ रिलीज हुआ था, जिसमें पवन सिंह छठी मईया से पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जीत की कामना कर रहे थे. गाने में चुनावी रंग और छठ की आस्था दोनों को बखूबी दिखाया गया.

बता दें कि पवन सिंह भाजपा का हिस्सा बन चुके हैं. पहले खबरें थीं कि सिंगर चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन उन्होंने खुद ट्वीट कर जानकारी दी कि वे पार्टी के लिए सिर्फ एक सिपाही की तरह काम करेंगे…चुनाव नहीं लड़ेंगे. पहले उन्होंने निर्दलीय काराकाट से चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

7 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

7 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

7 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

8 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

9 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

9 hours ago