Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पुरी में रिश्ते शर्मसार! नाबालिग ने दूर के चाचा और भाई पर लगाया गैंगरेप का आरोप, हिरासत में दो आरोपी

Puri Minor Gangrape Case: ओडिशा के पुरी में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ उसके कुछ दूर के रिश्तेदारों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया. नाबालिग पीड़िता ने पुलिस स्टेशन में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है. दो आरोपी हिरासत में लिए गए हैं.

Puri Minor Gangrape Case

Puri Minor Gangrape Case: ओडिशा के पुरी जिले के चंदनपुर इलाके में 22 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक 16 वर्षीय लड़की के साथ उसके कुछ दूर के रिश्तेदारों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया.

यह जघन्य घटना तब सामने आई जब नाबालिग पीड़िता ने शुक्रवार को चंदनपुर पुलिस स्टेशन में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई.

घर में अकेला पाकर किया दुष्कर्म

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग ने शुक्रवार को पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि उसके रिश्ते में लगने वाले चाचा और भाई ने 22 अक्टूबर को उसके साथ उस समय दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, जब वह घर में अपनी छोटी बहन के साथ सो रही थी. शिकायत के अनुसार पीड़िता का परिवार देवी काली की मूर्तियों का विसर्जन जुलूस देखने गया था.

पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

परिवार के सदस्यों के घर लौटने पर पीड़िता ने अपनी मां को अपनी आपबीती सुनाई. स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीणों के दबाव के कारण परिवार शुरू में शिकायत दर्ज कराने से हिचकिचा रहा था, लेकिन शुक्रवार को पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज किया और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. दोनों दिहाड़ी मजदूर हैं, जिनसे थाने में पूछताछ की जा रही है.

बीजद ने जताई कड़ी नाराजगी

इस बीच मुख्य विपक्षी दल बीजू जनता दल ने शुक्रवार को इस जघन्य घटना की कड़ी निंदा की.

पार्टी ने एक प्रेस बयान में आरोप लगाया कि यह चौंकाने वाला अपराध एक बार फिर ओडिशा में कानून-व्यवस्था की पूर्ण विफलता को उजागर करता है. बीजद ने बार-बार दोहराया है कि राज्य में कानून प्रवर्तन तंत्र बुरी तरह विफल रहा है. कानून का डर खत्म हो गया है, जबकि अपराधी अब बेखौफ होकर काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- दिवाली के बाद मिला कर्मचारियों को तोहफा, बढ़ गया महंगाई भत्ता; आदेश जारी

5000 से ज्यादा महिलाओं के हुए रेप

बीजद ने यह भी कहा कि पिछले 16 महीनों में ही ओडिशा में 5,000 से ज्यादा महिलाओं के साथ रेप हुआ है, जो ओडिशा में वर्तमान सरकार के तहत महिलाओं की बिगड़ती स्थिति को उजागर करता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital