बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी
Kiara Advani Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी हाल में अपनी अपकमिंग फिल्म गोविंदा नाम मेरा (Govinda Naam Mera) के प्रमोशन के लिए सुपरहॉट लुक में नजर आईं.
इवेंट में एक्ट्रेस बेबी पिंक कलर की बॉडीकॉन शिमर ड्रेस पहनकर पहुंची थीं जिसमें वह कमाल की खूबसूरत लग रही थीं.
कियारा इस ड्रेस में अपने स्लिम फिगर को फ्लॉन्ट करती नजर आईं.
ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan: ‘दुनिया कुछ भी कर ले, मैं, आप और… हम सब जिंदा हैं’- पठान पर बवाल के बीच बोले शाहरुख खान
डीप नेक लुक में कियारा की हॉटनेस देख फैंस भी आहें भरने लगे, एक्ट्रेस का ये लुक काफी चर्चा में हैं.
फिल्म प्रमोशन के बीच एक्ट्रेस ने पैपराजी को जमकर पोज दिए, वह स्माइल करती तो कभी ग्लैमरस पोज देती नजर आईं.
इवेंट में कियारा ने अपने फिल्मी हीरो विक्की कौशल के साथ भी जमकर पोज दिए.
बता दें कि कुछ फिल्में सिर्फ औऱ सिर्फ टाइम पास और एंटरटेनमेंट के लिए होती हैं. उन्हें देखते हुए दिमाग घर पर रख देना चाहिए और अगर घर पर ओटीटी पर फिल्म देख रहे हों तो दिमाग फ्रिज में रख दीजिएगा, तभी फिल्म का मजा ले पाएंगे. ‘गोविंदा नाम मेरा’ (Govinda Naam Mera) भी ऐसी ही फिल्म है.एक हल्की फुल्की टाइम पास मसाला एंटरटटेनर.
ये कहानी है गोविंदा यानि विक्की कौशल की है जो एक डांसर है. पत्नी गौरी यानि भूमि पेडनेकर से उसकी बनती नहीं है औऱ उसकी एक गर्लफ्रेंड भी है सुक्कू यानि कियारा आडवाणी .गोविंदा का अपने बंगले के लिए अपने सौतेले भाई से झगड़ा चल रहा है. दोनों को ये करोड़ों का बंगला चाहिए. इसी बीच गर्लफ्रेंड और पत्नी के बीच फंसे गोविंदा की पत्नी का मर्डर हो जाता है.किसने किया ये मर्डर? किसे मिलेगा बंगला? क्या होगा आगे? इसके लिए आप हॉटस्टार पर ये फिल्म देख सकते हैं.
गोविंदा के किरदार में विक्की कौशल खूब जमे है.पंजाबी मुंडे ने मराठी लड़के के किरदार को बड़े अच्छे तरीके से निभाया है. विक्की ने इस किरदार की बॉडी लैंग्वेज को अच्छे से पकड़ा है, वो आपको कहीं कहीं खूब हंसाते भी हैं और कहीं काफी बेचारे भी लगते हैं. ये विक्की का सबसे अलग तरह का किरदार है और इसे उन्होंने अच्छे से निभाया है. वहीं कियारा ने विक्की की गर्लफ्रेंड का किरदार अच्छे से प्ले किया है. उनके किरदार में नेगेटिव शेड्स भी आते हैं और यहां भी वो जमी हैं. विक्की की डांटने वाली पत्नी के किरदार में भूमि थोड़ा ओवर द टॉप लगती हैं. लेकिन ये किरदार ही ऐसा है. उन्हें देखकर भी मजा आता है. विक्की की मां के किरदार में रेणुका शहाणे ने कमाल का काम किया है. एक ऐसी मां का किरदार जिसे लकवा मार गया है और वो व्हील चेयर पर है.इस कैरेक्ट में रेणुका खूब जमी हैं और अपनी इमेज से हटकर उन्होंने ये काम किया है.
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…