खेल

FIFA WC: फर्नांडो सैंटोस की ये गलती पड़ी महंगी! हार के बाद मचा हाहाकार… अब हुई विदाई

Fernando Santos quits as Portugal coach: पुर्तगाल फुटबॉल टीम के कोच फर्नांडो सैंटोस (Fernando Santos) ने अपने पद से रिजाइन दे दिया है. फीफी 2022 में पुर्तगाल को क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के खिलाफ 0-1 की हार मिलने के बाद टीम टू्र्नामेंट से बाहर हो गई थी. इस हार के बाद कोच सबके निशाने पर थे. साथ ही इस मुकाबले में फर्नांडो सैंटोस ने वर्ल्ड के बेस्ट फुटबॉरल क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) को स्टार्टिंग-11 से बाहर कर दिया था जिसके बाद वो फैंस के निशाने पर रहे.

हालांकि रोनाल्डो दूसरे हाफ में सब्सटीट्यूट प्लेयर के रूप में मैदान पर जरूर आए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ (FPF) ने घोषणा की कि पुर्तगाल के कोच फर्नांडो सैंटोस ने कतर में फीफा विश्व कप 2022 से अपनी टीम के बाहर होने के बाद इस्तीफा दे दिया है.

रोनाल्डो को बाहर करने वाले कोच की हुई विदाई

सांतोस ने कहा कि पुर्तगाल को कोचिंग देने के अपने ‘जीवन के लक्ष्य’ को पूरा करना ‘सपना सच होने’ जैसा है. जब आप टीम की अगुआई करते हो तो आपको कुछ मुश्किल फैसले लेने होते हैं. यह सामान्य बात है कि हर कोई मेरे द्वारा चुने गए फैसलों से खुश नहीं था लेकिन मैंने जो फैसले लिए, वे हमेशा इस बारे में सोचते थे कि हमारी टीम के लिए सबसे अच्छा क्या होगा.

ये भी पढ़ें: FIFA WC: मेसी vs एम्बाप्पे, दो धुरंधर कौन बनेगा सिकंदर… जानिए कौन किस पर भारी?

पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ का बयान

पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ (एफपीएफ) ने एक बयान में कहा कि दोनों पक्षों ने अनुबंध को समाप्त करने का फैसला किया क्योंकि यह एक नया चक्र शुरू करने का सही समय था. बता दें, सांतोस ने 2014 में पुर्तगाल के कोच का पद संभाला था और अपनी रणनीति की आलोचना के बावजूद 109 मैचों में टीम को कोचिंग दी थी. पुर्तगाल ने 2018-19 में उद्घाटन यूईएफए नेशंस लीग और उनके नेतृत्व में 2016 यूरोपीय चैम्पियनशिप जीती.

कब होगी नए कोच की नियुक्ति?
एफपीएफ ने यह भी कहा कि उसक बोर्ड अब नए कोच की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेगा. बता दें कुछ ऐसा नाम जरूर है जो इस रेस में सबसे आगे होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

16 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

27 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

34 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

40 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

41 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

59 minutes ago