मनोरंजन

सलमान खान की फिल्म सिकंदर का पोस्टर हुआ रिलीज

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की नयी मूवी सिकंदर का पोस्टर मंगलवार को रिलीज हुआ है. पोस्टर में सलमान खान एक नए अंदाज में दिख रहे हैं जो उनके फैंस क लिए एक सरप्राइज है. पोस्टर की रिलीज के साथ- साथ मूवी के ट्रेलर की भी घोषणा की गयी है. फैंस सलमान खान की इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे है की ये मूवी सलमान खान की ब्लॉकबस्टर मूवी की तरह ही धमाका करेगी.

इस फिल्म के निर्देशन ए आर मुरुगदास ने किया है, जो गजनी जैसी सफल फिल्मों के लिए जाने जाते है, और इस फिल्म का निर्माण नाडियाडवाला ने अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत किया है.

सलमान के साथ रश्मिका, काजल अग्रवाल निभाएंगे भूमिका

इस फिल्म में सलमान खान के साथ- साथ रश्मिका मंदना और काजल अग्रवाल मुख्य महिला भूमिकाओं में है, जो पहली बार सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा करेंगी, इसके अलावा शरमन जोशी और प्रतिक बब्बर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. सिकंदर को 28 मार्च 2025 को ईद के मौके पर रिलीज किया जायेगा.

ये फिल्म भारत के 5000 से अधिक स्क्रीनों पर रिलीज़ होगी, जो इसे बड़े पैमाने पर रिलीज बनाता है, इस फिल्म के निर्माताओं ने सलमान खान के जन्मदिन 27 दिसंबर 2024 को पहला पोस्टर रिलीज करने की योजना बनाई थी, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. फिल्म की रिलीज के साथ यह देखना दिलचस्प होगा की सिकंदर बॉक्सऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती हैं और दर्शकों  के उम्मीदों पर कितना खड़ा उतरती हैं.

बता दें की सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 दिवाली के 2023 के मौके पर रिलीज हुई थी और बॉक्सऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. इस फिल्म में सलमान नें अपने लोकप्रिय किरदार टाइगर के रूप में जबरदस्त एक्शन किया था और दर्शकों से खूब प्रशंसा बटोरी थी, अब सिकंदर के साथ सलमान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दशहरे पर यहां नहीं होता रावण दहन, 42 साल से रावण की पूजा कर रहा है यह परिवार

Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…

24 minutes ago

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

54 minutes ago

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

1 hour ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

2 hours ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

2 hours ago