प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा, “यह महाकुंभ अब ‘मृत्युकुंभ’ में बदल चुका है. मैं इस पवित्र आयोजन और मां गंगा का सम्मान करती हूं, लेकिन यहां अव्यवस्थाएं चरम पर हैं.”
ममता बनर्जी ने कहा कि इस मेले के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई. “यहां भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं दी जा रही. कई लोग अब तक लापता हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “महाकुंभ में वीआईपी लोगों के लिए लाखों के टेंट लगाए गए हैं, लेकिन गरीबों के लिए कोई सुविधा नहीं है. भगदड़ की घटनाएं आम हो गई हैं, लेकिन सरकार ने कोई ठोस इंतजाम नहीं किए.”
बजट सत्र के दौरान ममता ने भाजपा पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, “मैंने वीडियो देखे, जिनमें शुभेंदु अधिकारी ने हिंदू धर्म पर बात की और उन्हें सदन से निलंबित कर दिया गया. मैं कभी भी धार्मिक मुद्दों को भड़काने का काम नहीं करती.”
“भाजपा अपने राजनीतिक फायदे के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रही है. अगर भाजपा यह साबित कर दे कि मेरा किसी बांग्लादेशी कट्टरपंथी संगठन से संबंध है, तो मैं तुरंत इस्तीफा दे दूंगी.”
“देश के कई राज्यों में भाजपा की सरकार है. लेकिन बंगाल में हमने विपक्ष को 50% समय दिया है. यहां भाजपा, कांग्रेस और CPI (M) मेरे खिलाफ एकजुट हैं. उन्होंने सदन में कागज फेंककर हंगामा किया और मुझे बोलने नहीं दिया.”
“भाजपा विधायक झूठ फैला रहे हैं कि उन्हें बंगाल विधानसभा में बोलने नहीं दिया जाता. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मतलब यह नहीं कि नफरत फैलाई जाए और समाज को बांटा जाए.”
इससे पहले, लालू प्रसाद यादव ने भी कुंभ पर विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था, “कुंभ बेकार है, इसका कोई मतलब नहीं.”
15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 9 बिहार के थे. इस घटना पर लालू यादव ने कहा, “यह दुखद घटना है. रेलवे की लापरवाही से ऐसा हुआ. रेल मंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए.”
-भारत एक्सप्रेस
Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोने और चांदी के दामों में फिर से तेजी…
धनतेरस के पावन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सभी देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम…
Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…