मनोरंजन

Fauzi Film: प्रभास ने जन्मदिन पर फैंस को दिया खास तोहफा, ‘फौजी’ का धमाकेदार पोस्टर रिलीज

Fauzi Film: सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) ने अपने जन्मदिन के मौके पर प्रशंसकों को नया तोहफा दिया. उन्होंने गुरुवार को अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फौजी’ की पहली झलक शेयर की. अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर जारी किया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में संस्कृत श्लोक लिखा, “पद्मव्यूह विजयी पार्थः पाण्डवपक्षे संस्थित कर्णः. गुरुविरहितः एकलव्यः जन्मनैव च योद्धा एषः॥ फौजी.”

पोस्टर की बता करें तो इसमें प्रभास का लुक काफी इंटेंस और पावरफुल नजर आ रहा है. उनकी आंखों में गुस्सा साफ झलक रहा है. पोस्टर में ब्रिटिश सरकार का झंडा जलता नजर आ रहा है. वहीं, प्रभास इसके पीछे खड़े हैं, और उनकी आंखों में गुस्सा साफ झलक रहा है. यह सीन स्वतंत्रता संग्राम या विद्रोह की कहानी की ओर इशारा कर रहा है. पोस्टर देख फैंस फिल्म को लेकर उत्सुक नजर आ रहे हैं. वे अब इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

‘फौजी’ को माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनाया जा रहा है. फिल्म में प्रभास के अलावा, दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और जयाप्रदा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी ने किया है.

सीतारामम जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं हनु

हनु ‘सीतारामम’ जैसी सुपरहिट फिल्म रिलीज कर चुके हैं, जिस वजह से फैंस को उनसे काफी उम्मीदें हैं. प्रभास के पास इस समय कई फिल्में रिलीज के लिए लाइन में लगी हैं. उनकी चर्चित फिल्म ‘बाहुबली द एपिक’ 31 अक्टूबर को वैश्विक स्तर पर रिलीज होगी. वहीं, विदेशों में इसका प्रीमियर 29 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा.

वहीं प्रभास की दूसरी अपकमिंग फिल्म ‘द राजा साहब’ 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. मेकर्स ने इसका ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया है, जो दर्शकों को पसंद आ रहा है. फिल्म का निर्देशन और लेखन मारुति ने किया है. इसमें प्रभास के साथ-साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार जैसे कलाकार नजर आएंगे.


ये भी पढ़ें: ‘थामा’ का दिवाली पर कमाल! पहले ही दिन बनाया रिकॉर्ड, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने भी दिखाया कमाल


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

AIIMS नागपुर में NBRCOM-2026 का आगाज, नई खोज और इनोवेशन का संगम

NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…

2 hours ago

कमोड में अजगर देख उड़े होश, 48 घंटे तक खाक छानती रही पुलिस; सच जाना तो पीटा माथा?

Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…

2 hours ago

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

3 hours ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

3 hours ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

4 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

5 hours ago