मनोरंजन

‘मैं बहक गया था, बड़ी गलती हो गई!’ पुलिस का चाबुक चला तो सुधर गए सुर! ‘370 की बिरयानी’ मामले पर झुके कॉमेडियन प्रणित मोरे

Pranit More Apology: स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका एक वायरल वीडियो और उससे जुड़ा 370 रुपये की बिरयानी वाला विवाद है, जिस पर उन्हें सोशल मीडिया पर भारी आलोचना झेलनी पड़ी. बढ़ते दबाव के बीच उन्होंने अब सार्वजनिक तौर पर माफी मांगते हुए इसे अपनी “जजमेंट की गलती” बताया है.

इंस्टाग्राम पर जारी किया वीडियो, मांगी माफी

प्रणीत मोरे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वह इस पूरे मामले पर पहले भी बात करना चाहते थे, लेकिन उनका अकाउंट सस्पेंड हो गया था. वीडियो में उन्होंने माना कि उनके स्टैंड-अप शो के एक क्लिप को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है और वे इस आलोचना के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं.

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मैंने उस सिचुएशन में गलत फैसला लिया. उस वक्त मैंने उसे रोकने की बजाय आगे बढ़ने दिया, जो मेरी सबसे बड़ी गलती थी. अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं माफी मांगता हूं.”

क्या था पूरा मामला?

यह विवाद तब शुरू हुआ जब गुरुग्राम के एक लाइव स्टैंड-अप शो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. शो के दौरान एक दर्शक, हिमांशु जांगड़ा, अपने डेट एक्सपीरियंस के बारे में बात कर रहा था. उसने कहा कि उसने डेट पर 370 रुपये की चिकन बिरयानी पर खर्च किए थे और इसके बदले वह “कुछ उम्मीद” रखता था.

उसकी टिप्पणी को कई लोगों ने बेहद आपत्तिजनक और महिलाओं के प्रति गलत सोच से जुड़ा हुआ बताया. वीडियो के इस हिस्से पर सोशल मीडिया पर जमकर नाराजगी देखने को मिली.

ये भी पढ़ें- ‘370 बिरयानी’ विवाद ने बढ़ाईं प्रणित मोरे की मुश्किलें, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR

लंबा वीडियो सामने आने के बाद और बढ़ा विवाद

बाद में जब इस शो का लंबा वीडियो सामने आया, तो विवाद और गंभीर हो गया. इस वीडियो में जांगड़ा अपनी डेट के साथ हुए अनुभवों को ज्यादा विस्तार और ग्राफिक तरीके से बताते हुए नजर आया. इस दौरान मंच पर मौजूद प्रणीत मोरे हंसते हुए दिखाई दिए और ऑडियंस भी प्रतिक्रिया देती दिखी.

यही वजह रही कि शुरुआती क्लिप से शुरू हुआ विवाद और गहरा हो गया. कई लोगों ने कहा कि पूरा वीडियो देखने के बाद मामला और गंभीर नजर आता है और कॉमेडियन की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठते हैं.

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया

जैसे-जैसे वीडियो वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने इसे महिलाओं के प्रति गलत सोच को बढ़ावा देने वाला बताया, जबकि कुछ ने स्टैंड-अप कॉमेडी की जिम्मेदारी और सीमाओं पर सवाल उठाए.

प्रणीत मोरे ने अपने बयान में यह भी कहा है कि वे कानूनी प्रक्रिया में पूरा सहयोग कर रहे हैं और आगे बेहतर इंसान बनने की कोशिश करेंगे. हालांकि, विवाद अभी पूरी तरह शांत नहीं हुआ है और सोशल मीडिया पर बहस लगातार जारी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

1 minute ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

14 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

41 minutes ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

1 hour ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

1 hour ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

1 hour ago