मनोरंजन

प्रियंका ने रचाई निक के नाम की मेहंदी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Karwa Chauth Special: देशभर में शुक्रवार को करवाचौथ का फेस्टिवल सेलिब्रेट किया जाएगा. सुहागिन महिलाओं ने फेस्टिवल की तैयारी भी शुरू कर दी है. ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के नाम की मेहंदी अपने हाथों पर रचा ली है और सोशल मीडिया पर प्यारा सा वीडियो शेयर किया है.

इंस्टाग्राम पर मेहंदी का डिजाइन किया फ्लॉन्ट

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. वीडियो में प्रियंका अपने हाथों की मेहंदी का डिजाइन फ्लॉन्ट कर रही हैं. एक्ट्रेस ने मेहंदी पर निक का नाम भी लिखवाया है. सिर्फ प्रियंका ने ही नहीं बल्कि उनकी बेटी मालती ने भी अपने नन्हें हाथों में मेहंदी लगाई है. मालती के क्यूट छोटे हाथ बहुत ही प्यारे लग रहे हैं.

प्रियंका ने कैप्शन में लिखा,

“शिरीन चारनिया, इस करवाचौथ पर आपकी पसंद का काम कर रही हूं…”

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: Shehbaz Badesha को आया Elvish Yadav पर गुस्सा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दोनों धर्मों के त्योहारों को तवज्जो

बता दें कि शिरीन चारनिया मेहंदी आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने कई सेलिब्रिटीज को मेहंदी लगाई है. प्रियंका पहले भी कई इंटरव्यू में खुलासा कर चुकी हैं कि निक उनके धर्म का बहुत सम्मान करते हैं और वह भी ईसाई धर्म के हर रीति-रिवाज को निभाती हैं. उनके घर में दोनों धर्मों के त्योहारों को तवज्जो दी जाती है और मालती को भी वह दोनों धर्मों की शिक्षा दे रही हैं.

निक और प्रियंका की जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में साल 2018 में शादी हुई थी. कपल ने हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी, जिसके बाद साल 2022 में सेरोगेसी से कपल ने मालती को जन्म दिया.

प्रियंका-निक की बॉन्डिंग

एक्ट्रेस ने अपनी मां के कहने पर एग फ्रिज करा लिए थे. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर की थी जिसमें प्रियंका और निक की बॉन्डिंग साफ दिख रही थी. एक्ट्रेस आराम से बैठी हैं और निक खड़े होकर उनके बाल बना रहे हैं. निक हमेशा इवेंट में पीसी को स्पेशल फील कराने के लिए कपल गोल्स देने का एक मौका नहीं छोड़ते.

ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर

बता दें, प्रियंका को मुंबई में हफ्तेभर पहले ही बुलगारी ब्रांड के इवेंट में देखा गया था. एक्ट्रेस इस ब्रांड की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर हैं. इसके बाद प्रियंका मां दुर्गा का आशीर्वाद देने के लिए पंडाल भी पहुंची थीं और पर्पल लुक से सुर्खियां बटोरी थीं. वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘एसएसएमबी29’ में काम कर रही हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

9 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

14 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

21 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

51 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

59 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

2 hours ago