चेन्नई के नीलंकरई में टीवीके प्रमुख विजय के आवास पर गुरुवार सुबह बम की धमकी भरा कॉल मिलने से हड़कंप मच गया. एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को मोबाइल फोन पर संपर्क कर बम होने की सूचना दी और कॉल काट दी. हालांकि सघन जांच के बाद यह अफवाह निकली.
बम की सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते मौके पर पहुंचे और विजय के आवास की गहन तलाशी ली. तलाशी में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली. अधिकारियों ने पुष्टि की कि धमकी भरा कॉल फर्जी था. पुलिस ने कॉल करने वाले की पहचान और स्थान का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. मामले की गहन छानबीन जारी है.
इससे पहले 28 सितंबर को विजय को धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे. विजय को मिले इस मेल की जांच के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों की एक टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी. बम स्क्वायड की टीम को बुलाया गया. स्निफर डॉग्स की मदद से विजय के घर की जांच पड़ताल की गई. सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई कई घंटे चली.
जांच के बाद कोई संदिग्ध या खतरनाक वस्तु नहीं मिली. अधिकारियों ने साफ किया था कि भेजा गया धमकी वाला ईमेल केवल एक धोखा था, जिसका मकसद अफरातफरी फैलाना था. यह ईमेल किसने और क्यों भेजी, इस बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस की साइबर सेल इस मामले की तहकीकात कर रही है ताकि जल्द ही दोषियों को पकड़ा जा सके.
इसे भी पढ़ें- पवन Vs खेसारी, भोजपुरी सितारों की सियासी टक्कर, क्या BJP के ‘पावर स्टार’ को टक्कर दे पाएंगे ‘हिट मशीन’?
इस बीच गुरुवार को एक बार फिर बम की धमकी का कॉल प्राप्त होना, पुलिस और सुरक्षाबलों के लिए चुनौती है. हालांकि जांच में कॉल फर्जी निकली है, लेकिन पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार जांच की जा रही है कि कॉल करने वाला कौन था. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…
PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…