Priyanka Chopra injures
Priyanka Chopra injures: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म द ब्लफ को लेकर चर्चाओं में हैं। एक्ट्रेस शूटिंग के दौरान की तस्वीरें अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट करती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसे देख उनके फैंस टेंशन में आ गए हैं. आप भी देखे उनकी ये पोस्ट… जिसमें वह चोटिल नजर आ रही हैं.
प्रियंका फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में ‘द ब्लफ’ की शूटिंग कर रही हैं। ऐसे में उन्होंने शूटिंग के दौरान अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो तस्वीर शेयर की उसमें वो घायल नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस की गर्दन पर बड़ा सा कट का निशान साफ नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ये मेरे प्रोफेमानल फ्रंट का एक बड़ा जोखिम है।’ इसके आगे उन्होंने फिल्म का नाम लिखते हुए बताया कि उन्हें यह चोट स्टंट करते वक्त लगी.
वहीं अगर ‘द ब्लफ की बात करें तो इसमें प्रियंका समुद्री डाकू का किरदार निभा रही हैं, जो अपने परिवार की रक्षा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं फिल्म में वह कार्ल अर्बन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसका निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने किया है। इस फिल्म का सभी दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें : Girls Will Be Girls: फ्रांस और ब्रिटेन में रिलीज होगी ऋचा चड्ढा, अली फजल की ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’
प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार ‘लव अगेन’ में देखा गया था. वह जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में दिखाई देंगी. इस फिल्म में जॉन सीना और इद्रिमा इल्बा जैसे कलाकार लीड रोल में हैं. हाल ही में प्रियंका ने इस फिल्म की माटिंग फ्रांस में की थी. इसके अलावा उनके पास ‘सिटाडेल 2’ भी है.
UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को…
Patna News: पटना के बख्तियारपुर में अहले सुबह पुलिस और 20 लाख के सुपारी किलर…
MP News: ग्वालियर के माधवगंज क्षेत्र में किराए के फ्लैट में रहने वाली नर्सिंग छात्रा…
Kitchen Waste Gardening Tips: रसोई से निकलने वाले चावल के पानी, प्याज और केले के…
Punjab Drug Smuggling: पंजाब के फिरोजपुर में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते…
Ukraine News: युद्ध के मैदान में अदम्य साहस की मिसाल पेश करते हुए यूक्रेन के…