हाउस ऑफ कॉमंस में रखा गया एक मिनट का मौन
खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की मौत की पहली वर्षगांठ पर कनाडाई संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में एक मिनट का मौन रखा गया. पिछले साल 18 जून को निज्जर की कनाडा के सरे में एक पार्किंग स्थल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
भारत ने निज्जर को गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत ‘नामित आतंकवादियों’ की सूची में डाल रखा था. कनाडा ने निज्जर हत्या मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
ओटावा का आरोप है कि हत्या में भारतीय अधिकारी शामिल थे, लेकिन वह इसका सबूत देने में विफल रहा है. इससे कनाडा और भारत के बीच संबंधों में तनाव पैदा हो गया है. भारत का कहना है कि दोनों देशों के बीच मुख्य मुद्दा यह है कि कनाडा उसकी धरती से संचालित खालिस्तान समर्थक तत्वों को बेखौफ पनाह दे रहा है.
यह भी पढ़ें- पुतिन के उत्तर कोरिया दौरे से क्यों परेशान हुआ अमेरिका? सामने आई बड़ी वजह
हाल ही में इटली में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि भारत के साथ कई बड़े मुद्दों पर तालमेल है और उन्हें भारत की नई सरकार के साथ बातचीत करने का अवसर दिखाई दे रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…
29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…