मनोरंजन

‘Pushpa 2’ Collection Day: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई जमकर दहाड़, जानें 3000 करोड़ क्लब से कितनी दूर है फिल्म?

Pushpa 2 Box Office Collection Day 47: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा 2: द रूल लंबे इंतजार के बाद अखिरकार 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर जितनी एक्साइटमेंट रिलीज से पहले देखी जा रही थी उससे ज्यादा पर्दे पर आने के बाद दर्शकों में इसे लेकर क्रेज दिखाई दे रहा है. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की एक्टिंग देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक कर रहे हैं.

पुष्पा 2 ने अपने 47 दिन पूरे कर लिए है. अगले तीन दिनों में फिल्म थिएटर्स में 50 दिन रहने का रिकॉर्ड बनाने वाली है. आजाद, इमरजेंसी जैसी हालिया रिलीज से लेकर कुछ दिन पहले रिलीज हुई गेम चेंजर जैसी फिल्मों के बावजूद पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है. यह फिल्म भारत में 3000 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के करीब पहुंच गई है. ऐसे में चलिए जानते हैं कितना रहा पुष्पा 2 का कलेक्शन?

पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड कलेक्शन

सैकनिक्ल रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 47वें दिन तक 1735.40 करोड़ रुपये हो गया है. सुकुमार निर्देशित फिल्म मे विदेशी बाजार में 270.50 करोड़ रुपये और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1464.90 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि मेकर्स ने 6 जनवरी को एक पोस्ट में बताया था कि फिल्म ने 32 दिनों के अंदर दुनिया भर में बॉक्स ऑपिस पर 1831 करोड़ रुपये की कमाई की है.

आजाद और इमरजेंसी के बावजूद ठीकठाक कमा रही पुष्पा 2

आजाद को रिलीज हुए भी 6 दिन ही हुए हैं और फिल्म का कलेक्शन 5 करोड़ के आसपास ही है. आज तो आजाद ने 53 लाख रुपये की कमाई की है जबकि डेढ़ महीने से थिएटर्स में टिकी पुष्पा 2 भी इसी के आसपास कमा रही है. कगना की इमरजेंसी भी 17 जनवरी को रिलीज हुई लेकिन वो भी 10 करोड़ की कमाई के बाद स्पीड खो चुकी है.

यह भी पढ़ें:जीत अडानी की शादी में हॉलीवुड सिंगर Taylor Swift के परफॉर्म करने की चर्चा तेज

हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमा रही तेलुगु फिल्म

पुष्पा 2 पांच भाषाओं में रिलीज हुई है जिसमें तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ है. तेलुगु फिल्म होने के बावजूद ये सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी में कर रही है. पुष्पा 2 ने तीन दिन में हिंदी भाषा में 200.7 करोड़ रुपये कमाई हैं. वहीं तेलुगु में फिल्म 151.05 करोड़, तमिल 21 करोड़, मलयालम में 8.5 करोड़ और कन्नड़ में 2.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

3000 करोड़ से कितनी दूर है पुष्पा 2?

यह रिकॉर्ड अभी साल 2017 में रिलीज बाहुबली 2 के नाम हैज जिसने लाइफटाइम 3000 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. लेकिन पुष्पा 2 अब इस रिकॉर्ड से महज 78.02 करोड़ पीछे है. अगले 5 दिनों में रविवार तक यह रिकॉर्ड टूटने की पूरी संभावना है.

पुष्पा 2 के बारे में

पुष्पा 2 साल 2021 में रिलीज हुई पुष्पा द राइज का सेकेंड पार्ट है जिसे सुकुमार ने डायरेक्ट किया है. चंदन तस्करी करते पुष्पाराज बने अल्लू अर्जुन की इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी अहम रोल में हैं. फिल्म को करीब 500 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

8 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

9 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

9 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

9 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

9 hours ago