अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी प्रेसीडेंट पुतिन.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत से इनकार कर “रूस को नष्ट कर रहे हैं.” यह युद्ध फरवरी 2022 में शुरू हुआ था.
सोमवार को ओवल ऑफिस लौटने पर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने पुतिन से शांति समझौते की मांग की और इस बात पर जोर दिया कि लंबे समय से चल रहा संघर्ष रूस पर भारी पड़ रहा है.
ट्रंप ने कहा, “पुतिन को समझौता करना चाहिए. मुझे लगता है कि समझौता न कर वे रूस को बर्बाद कर रहे हैं. रूस बड़ी मुसीबत में पड़ने वाला है.” ट्रंप ने बताया कि पुतिन के साथ बैठक की योजना पहले से ही चल रही है, उन्होंने समाधान तक पहुंचने की उम्मीद जताई.
रूसी नेता के साथ अपनी पिछली बातचीत को याद करते हुए ट्रंप ने कहा, ” मेरा उनके साथ बहुत अच्छा संबंध था, मुझे उम्मीद है कि वह समझौता करेंगे.” युद्ध के लंबा खींचे जाने को लेकर ट्रंप ने कहा, “अधिकांश लोगों को लगता था कि युद्ध लगभग एक सप्ताह में खत्म हो जाएगा, लेकिन तीन साल में भी खत्म नहीं हुआ.”
उन्होंने मुद्रास्फीति के प्रभाव सहित रूस की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले दबाव का भी उल्लेख किया. ट्रंप ने दावा किया कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की शांति वार्ता में रुचि रखते हैं. वह शांति समझौता चाहते हैं. अपने चुनाव अभियान के दौरान, ट्रंप ने संघर्ष को समाप्त करने का वादा किया था. उन्होंने यह भी कहा था कि वे पदभार ग्रहण करने के 24 घंटे के भीतर शांति स्थापित कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप ने खत्म की जन्मसिद्ध नागरिकता: अमेरिका में रहने वाले भारतीयों पर क्या असर पड़ेगा?
पत्रकारों को संबोधित करते हुए, उन्होंने अपना दृढ़ संकल्प दोहराया, कहा, “हम इसे जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करेंगे. आप जानते हैं, यूक्रेन और रूस के साथ युद्ध कभी शुरू नहीं होना चाहिए था.” विदेश मंत्री के लिए ट्रंप के नामित सीनेटर मार्को रुबियो ने संघर्ष में रूस को “आक्रामक” मानते हुए कहा, “प्रत्येक पक्ष को कुछ न कुछ स्वीकार करना होगा.”
-भारत एक्सप्रेस
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…