मनोरंजन

Pushpa 2 का पहला गाना हुआ रिलीज, ‘पुष्पा पुष्पा’ गाने में अल्लू अर्जुन का दिखा जबरदस्त स्वैग, देखें Video

Pushpa Pushpa Song:अल्लू अर्जुन की फिल्म की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ को लेकर अलग ही बज बना हुआ है. बीती 1 मई को फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है. फिल्म का पहला गाना Pushpa Pushpa को सुनने के बाद लोग जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. पुष्पा की कहानी एक आम काम करने वाले शख्स की है, जिसने ‘पुष्पा द राइज’ के साथ सभी के दिलों में अलग-ही जगह बनाई थी. अब एक बार फिर इस गाने ने सभी के मन में हलचल ला दी है. आपको बता दें इस गाने का लिरिकल वर्जन है. यानी प्रॉपर गाना अबतक आया नहीं है. इस गाने को 6 भाषाओं में रिलीज किया गया है.

पुष्पा 2 का पहला गाना रिली

‘पुष्पा 2: द रूल’ का पहला गाना तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और बंगाली भाषा में रिलीज किया गया है. गाने ने रिलीज होते ही पूरे इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. इसके व्यूज तेजी से बढ़ रहे हैं और कुछ ही मिनटों में करोड़ों लोग इसके वीडियो को देख चुके हैं. इसके जबरदस्त हुक स्टेप ने ‘पुष्पाइज्म’ के क्रेज को बढ़ावा दिया है, जो ‘पुष्पा: द राइज़’ के डेब्यू के बाद से पॉप कल्चर का हिस्सा बन गया है. गाने का हुकअप स्टेप पहले वाले से ज्यादा इंप्रेसिव है.

28 सेकंड के इस गाने ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

‘पुष्पा राज’ के कैरेक्टर को ये गाना डिफाइन कर रहा है और इस गाने में उसके कद और स्वैग को दिखाने का पूरा काम किया गया है. वीडियो के 28 सेकंड पर अल्लू अर्जुन की एंट्री होती है. गाने की शुरुआत ‘तू दाढ़ी पर जो हाथ फेरे, तो सारी दुनिया हिले’… कुछ इस तरह होती है. गाने का म्यूजिक काफी सॉलिड है जो लोगों के दिमाग में बैठने वाला है. इस गाने को देखने के बाद फैंस का क्रेज दो गुना हो गया है.

अल्लू अर्जुन के दिखे कई जबरदस्त अवतार

‘पुष्पा 1: द राइज’ के संगीत के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले संगीत निर्देशक देवी श्री प्रसाद ने एक बार फिर ऐसा गाना बनाया है, जो लोगों के दिलों को छू रहा है. देवी श्री प्रसाद ने गाने के अलग-अलग वर्जन गाने के लिए नकाश अजीज़, दीपक ब्लू, मीका सिंह, विजय प्रकाश, रंजीत गोविंद और तिमिर बिस्वास जैसे पॉपुलर सिंगर्स को शामिल किया है.

कब रिलीज हो रही है फिल्म

बता दें कि ‘पुष्पा 2: द रूल’ 15 अगस्त, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. सुकुमार द्वारा निर्देशित और मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल लीड रोल में हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

8 minutes ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

21 minutes ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

28 minutes ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

42 minutes ago

25,000 रुपये की SIP या 5 लाख का निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फायदा?

SIP Investment Plans: ₹25,000 की मासिक SIP या ₹5 लाख का एकमुश्त निवेश? 20 साल…

49 minutes ago

UN में भारत ने फिर लगाई PAK को लताड़, कहा- सेना के इशारों पर नाचना बंद करे पाकिस्तान

UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को…

52 minutes ago