चुनाव

कैसरगंज से करन भूषण सिंह होंगे BJP के उम्मीदवार? बृजभूषण सिंह का कट सकता है टिकट

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा. जिसके लिए सभी पार्टियां धुआंधार प्रचार कर रही हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश की चर्चित सीटों में शामिल कैसरगंज लोकसभा सीट को लेकर बीजेपी अभी भी असमंजस में दिखाई दे रही है. अभी तक बीजेपी ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है. कैसरगंज से बीजेपी के बृजभूषण शरण सिंह सांसद हैं. हालांकि इस बार बीजेपी उन्हें उतारने से कतरा रही है.

करन भूषण को टिकट दे सकती है बीजेपी

इन सबके बीच अब चर्चा है कि बीजेपी बृजभूषण शरण सिंह के छोटे बेटे करन भूषण सिंह को कैसरगंज से प्रत्याशी बना सकती है. सूत्रों का कहना है कि बीजेपी आलाकमान की बृजभूषण शरण सिंह से कैसरगंज लोकसभा सीट पर उम्मीदवार को लेकर फोन पर बात हुई है. जिसमें बृजभूषण ने इस बात पर सहमति जता दी है.

बृजभूषण शरण सिंह पिछले कुछ समय से महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के मामले का सामना कर रहे हैं. इस मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है. जिसको लेकर बीजेपी उन्हें इस बार लोकसभा चुनाव में उतारने से पीछे हट रही है.

टिकट को लेकर सांसद बृजभूषण सिंह ने हाल ही में बयान दिया था कि “मेरी ऐसी क्या गलती है कि टिकट काटा जाएगा. पार्टी नेतृत्व को पता है कि इस सीट पर बीजेपी मजबूत स्थिति में है. टिकट के लिए मैं भी एक दावेदार हूं. हालांकि अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान को करना है.

यह भी पढ़ें- “अमीरों का पेट भरने के लिए प्रधानमंत्री बने हैं मोदी”, मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- गरीबों की बात नहीं सुनते हैं प्रधानमंत्री

बीजेपी यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है. जिसमें 5 सीटें एनडीए के सहयोगियों को दी है और 73 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा है. जिसमें अभी रायबरेली और कैसरगंज सीट पर सस्पेंस बना हुआ है.

तीन बार कैसरगंज से दर्ज की जीत

बता दें कि बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह दो बार गोंडा से सांसद रह चुके हैं, इसके अलावा एक बार बहराइच और कैसरगंज लोकसभा सीट से 3 बार जीत दर्ज कर चुके हैं. कैसरगंज से पहली बार बृजभूषण शरण सिंह ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था. जिसमें उन्हें जीत मिली थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago