फाइल फोटो-सोशल मीडिया
Goldy Brar News: क्या पंजाब का वांछित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की मौत हो गई है या फिर वो जिंदा है? कल से उसकी मौत को लेकर अमेरिकी मीडिया में तमाम दावे किए गए थे लेकिन ताजा खबर के मुताबिक कैलिफोर्निया में फ्रेस्नो पुलिस विभाग ने इसका खंडन किया है कि गोलीबारी की घटना में हमला करने वाले दो व्यक्तियों में से एक कनाडा का गैंगस्टर गोल्डी बराड़ था. गौरतलब है कि बुधवार को गोल्डी बराड़ की मौत को लेकर खबर सामने आई थी और उसकी मौत को लेकर गैंगस्टर अर्श डल्ला और लखबीर ने इसकी जिम्मेदारी भी ली थी.
हालांकि इसके बाद ही फ्रेस्नो पुलिस विभाग ने वायरल इस खबर को लेकर खंडन जारी किया था. फ्रेस्नो पुलिस विभाग के लेफ्टिनेंट विलियम जे. डूले ने एक ईमेल में दावा किया है कि किसी ऑनलाइन चैट के कारण दावा किया जा रहा है कि गोलीबारी का शिकार गोल्डी बराड़ है, तो हम पुष्टि करते हैं कि यह बिल्कुल सच नहीं है. उन्होंने आगे कहा है कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन समाचार एजेंसियों पर फैलाई जा रही सूचना के परिणामस्वरूप हमें दुनिया भर से सवाल मिले हैं. हमें नहीं पता कि यह अफवाह किसने शुरू की लेकिन इसने तूल पकड़ लिया और जंगल की आग की तरह फैल गई लेकिन यह सच नहीं है. वहीं सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि कैलिफोर्निया में हुई गोलीबारी में एक अफ्रीकी शख्स की मौत हुई है जो कि गोल्डी बरार की तरह ही दिखाई देता है. तो वहीं इस घटना में घायल हुए दूसरे शख्स को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक मंगलवार शाम करीब 5 बजकर 25 मिनट पर कैलिफोर्निया के शबर फ्रेजो फेयरमोंट और होल्ट एवेन्यू में अफ्रीकी लोगों के दो ग्रुप के बीच लड़ाई हुई थी, जिसमें से एक युवक नीचे गिर गया था और इस दौरान ताबड़तोड़ गोलियां भी चली थी जिसमें दो लोगों को गोली लगी थी. इस घटना में एक की मौत हो गई थी तो वहीं दूसरे के शरीर के नीचे के हिस्से में चोट लगी थी जिसे इलाज के बाद घर भेज दिया गया है. तो वहीं इस घटना में मारे गए शख्स को ही गोल्डी बरार होने का दावा किया गया था और ये खबर भारत में जंगल की आग की तरह फैल गई थी.
गोल्डी बरार पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला था और वह गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी है. वह स्टडी वीजा पर कनाडा गया था लेकिन वहां अपराध की दुनिया में कदम रख दिया. मीडिया सूत्रों के मुताबिक वह खालिस्तानी आतंकवादी ग्रुप बब्बर खालसा से भी जुड़ा है. बुधवार को अमेरिका में उसकी गोली मारकर हत्या करने की खबरें मीडिया में तेजी से फैली थीं. अब अमेरिका की पुलिस ने इसका खंडन किया है. गोल्डी बरार के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है. भारत सरकार ने उसे आतंकवादी घोषित कर दिया है. इसके बाद वह कनाडा के ब्रैम्पटन से भागकर अमेरिका चला गया और यहीं पर छिपकर रह रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…