मनोरंजन

Pushpa 2: रश्मिका मंदाना ने फैंस को अपने बर्थडे पर दिया खास तोहफा, ‘पुष्पा 2’ का फर्स्ट लुक आया सामने

Pushpa 2: The Rule: साउथ के सुपरस्टार अल्‍लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्‍पा 2’ हर तरफ चर्चा में बनी हुई है. 3 साल पहले आई ‘पुष्पा’ के बाद अब इसका पार्ट 2 रिलीज होने के लिए तैयार है. सबसे खास बात यह है कि आज इस फिल्म की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का जन्मदिन है और उनके इस स्पेशल दिन पर फैंस को एक तोहफा मिला है. जी हां मेकर्स ने फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी कर दिया है, जिसमें वो एक दम दमदार लुक में नजर आ रही हैं.

‘पुष्‍पा 2’ से सामने आया दमदार लुक

मेकर्स ने एक पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में रश्मिका मंदाना ने हरे रंग की साड़ी पहनी हुई है. बालों को बांधे, नाक में नथ पहने और भारी भरकम गहनों से लदी ‘श्रीवल्ली’ का ये लुक काफी शानदार है. मांग में सिंदूर लगाए श्रीवल्ली आंख के पास हाथ रखकर सिग्नेचर पोज दे रही हैं. पोस्टर पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं. कई फैन्स रश्मिका को बर्थडे विश कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उनके लुक जी जमकर तारीफ कर रहे है. वहीं कुछ लोग रश्मिका के लुक को अल्लू अर्जुन के लुक से भी ज्यादा दमदार बता रहे हैं.

इस दिन जारी होगा टीजर

मेकर्स ने एक्ट्रेस के शानदार फर्स्ट लुक का पोस्टर जारी किया है. सोशल मीडिया पर पोस्टर को शेयर करते हुए द मूवी मैत्री मेकर्स ने रश्मिका मंदाना को बर्थडे विश किया है. मेकर्स ने लिखा है, “देश की धड़कन श्रीवल्ली उर्फ रश्मिका मंदाना को जन्मदिन की बधाई.” इसके साथ ही मेकर्स ने कैप्शन में फिल्म के टीजर की डेट भी बता दी है, जो 8 अप्रैल है. अब टीजर के लिए 8 अप्रैल की तारीख इसलिए चुनी गई है, क्योंकि इस दिन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का बर्थडे है. रश्मिका मंदाना के फैन्स की तरह 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन के फैन्स को भी तोहफा मिलेगा. फिल्म की बात करें तो ये 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी. इसे ओरिजिनल भाषा तेलुगु के अलावा हिंदी, तमिल, कन्नड़ा और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया जाएगा.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago