खेल

IPL 2024, SRH vs CSK: सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की होगी भिड़ंत, जानें हेड टु हेड आंकड़े

IPL 2024, SRH vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज (05 अप्रैल) का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होगा. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे दोनों टीमों की भिड़ंत होगी. इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7 बजे टॉस होगा. दोनों टीमें आज अपना चौथा मैच खेलने के लिए उतरेगी. हैदाराबाद को अब तक दो मैच में हार और एक मैच में जीत मिली है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को दो मैच में जीत और एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है.

हेड टु हेड आंकड़े में सीएसके आगे

दोनों टीमों के बीच हेड टु हेड आंकड़े की बात करें तो इसमें चेन्नई का पलड़ा ज्यादा भारी है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक 19 मैच खेले गए हैं. जिसमें 14 मैच में सीएसके और 5 मुकाबले में हैदराबाद को जीत मिली है. इधर, एसआरएच के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों के आंकड़े की बात करें तो यहां पर दोनों टीमों के बीच 4 बार आमने-सामने हुई है. जिसमें दोनों टीमों को दो-दो बार जीत मिली है.

पिच रिपोर्ट

हैदराबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां की पिच सपाट है और यहां पर बल्लेबाजों को ज्यादा मदद मिलती है. इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलते हैं. आईपीएल में अब तक इस मैदान पर 72 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 32 मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है. वहीं 40 मैच में टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीती है.

दोनों टीमों के टॉप स्कोरर और विकेट टेकर खिलाड़ी

सनराइजर्स हैदराबाद के टॉप स्कोरर बल्लेबाजी की बात करें तो वो हेनरिक क्लासेन हैं. जिन्होंने अब तक खेले गए 3 मैच में दो अर्धशतक की मदद से 167 रन बनाए हैं. वहीं टॉप विकेट टेकर गेंदबाज की बात करें तो टीम के कप्तान पैट कमिंस अब तक तीन मैच में 4 विकेट झटके हैं. इधर, चेन्नई के टॉप स्कोरर बल्लेबाज शिवम दुबे हैं. उन्होंने अब तक खेले गए तीन मैच में एक अर्धशतक की मदद से 103 रन बनाए हैं. वहीं टॉप विकेट टेकर गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान है. उन्होंने तीन मैच में 7 विकेट चटाकाए हैं और इस समय पर्पल कैप उन्हीं के पास है. हालांकि, आज के मैच में उनके खेलने की संभावना कम है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद- ट्रेविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, ऐडन मारक्रम, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल सदम, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान) जयदेव उनादकट, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे.
इम्पैक्ट प्लेयर- उमरान मलिक.

चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, रविंद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, महीश तीक्षणा.
इम्पैक्ट प्लेयर- शिवम दुबे.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, DC vs KKR: विशाखापट्टनम में पहली बार आमने-सामने होंगे दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स, जानें हेड-टू-हेड आंकड़े

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए बादशाह, प्रियंका को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…

12 minutes ago

‘भारत का हाल भी नेपाल-बांग्लादेश…’. इरफान अंसारी के बयान से झारखंड में बवाल

Irfan Ansari: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी ने…

13 minutes ago

भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को दुनिया ने किया सलाम, यूनेस्को की सूची में शामिल हुए महाभारत, राजतरंगिणी और अर्थशास्त्र

यूनेस्को ने भारत की तीन ऐतिहासिक धरोहरों महाभारत, राजतरंगिणी और कौटिल्य के अर्थशास्त्र को मेमोरी…

22 minutes ago

NC में बगावत की आंच! मंत्रिमंडल विस्तार से भड़के 15 से ज्यादा विधायक, डैमेज कंट्रोल के लिए खुद मैदान में उतरे फारूक अब्दुल्ला

National Conference Rebellion: जम्मू-कश्मीर की सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस में अंदरूनी नाराजगी का मामला लगातार तूल…

28 minutes ago