मनोरंजन

बवाल खबर: 46 साल बाद साथ आ रहे हैं रजनीकांत और कमल हासन, डायरेक्टर लोकेश कनगराज का दिखेगा जलवा

साउथ इंडियन सिनेमा के दो बड़े सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikant) और कमल हासन (Kamal Haasan) की जोड़ी कई फिल्मों में दिखाई दे चुकी है. इनमें ‘अपूर्व रागंगल’, ‘अवल अप्पादिथन’, ’16 वैयाथिनिले’, ‘इलामै ऊंजल आदुकिराथु’, ‘थिल्लू मुल्लू’ और ‘निनैथले इनिक्कूम’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं.

इन दोनों स्टार्स को साथ में देखने के लिए दर्शक उत्सुक रहते हैं. इस जोड़ी को आखिरी बार हिंदी फिल्म ‘गिरफ्तार’ में देखा गया था. यह साल 1985 में रिलीज हुई थी. अब खबर आई है कि करीब 46 साल बाद ये दोनों साथ में एक फिल्म करने जा रहे हैं.

खलनायक के रोल में दिखेंगे रजनीकांत

इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे साउथ के बेस्ट डायरेक्टर्स में से एक लोकेश कनकराज. इंडस्ट्री इंसाइडर श्रीधर पिल्लई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दोनों की एक तस्वीर शेयर करते हुए ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि दोनों लगभग 46 साल बाद साथ काम करने जा रहे हैं.

इससे पहले खबर आई थी कि कुछ दिनों पहले ही लोकेश कनकराज ने दोनों सुपरस्टार्स से मुलाकात कर फिल्म की स्टोरी बताई थी. इस फिल्म को राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल प्रोड्यूस कर सकता है. कहा जा रहा है कि इस फिल्म में कमल हासन नायक और रजनीकांत खलनायक की भूमिका में दिखाई दे सकते हैं.

कूली कर रही शानदार कमाई

रजनीकांत हाल ही में कमल हासन की बेटी श्रुति हासन के साथ फिल्म कुली (Coolie) में दिखाई दिए थे. इस फिल्म को लोकेश कनकराज ने ही डायरेक्ट किया है. इसमें आमिर खान और नागार्जुन जैसे सितारे भी हैं. यह 14 अगस्त को रिलीज हुई थी. दर्शक इस मूवी को काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म ने अब तक 400 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है.

वहीं कमल हासन की लास्ट मूवी ठग लाइफ थी. इस फिल्म को मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया था. ये एक गैंगस्टर ड्रामा थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया था. कमल हासन लोकेश कनकराज के साथ पहले भी काम कर चुके हैं. उनकी ब्लॉकबस्टर मूवी विक्रम उन्होंने ही डायरेक्ट की थी.


ये भी पढ़ें: फैसल खान ने भाई आमिर खान पर लगाया धमकाने का आरोप, परिवार वालों ने मौसी से शादी करने का बनाया था दबाव


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

4 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

6 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

6 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

6 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

6 hours ago