मनोरंजन

‘जंगल’ ने बदली किस्मत, ‘छोटा पंडित’ बन लोगों के दिलो पर किया राज, आज है कमाल के कॉमेडियन, क्या आपने पहचाना?

Birthday Special: आपने यूं तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार देखें होगे जो अपनी एक्टिंग के लिए हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. लेकिन क्या आप एक ऐसे एक्टर के बारे में जानते हैं जो अपनी एक्टिंग और कॉमेडी के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं. जी हां हम बात कर रहे हैं राजपाल यादव की जो अपनी शानदार कॉनिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं. राजपाल एक ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने ये बात साबित कर दी है कि एक एक्टर होने के लिए आपको केवल काबिलियत की जरूरत होती है.

उनको बेहतरीन किरदारों के लिए कई अवॉर्ड भी मिले हैं. अभिनेता ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है जिसमें ‘भुल भूलैया’ और ‘चुप चुप के’ का नाम शामिल है. राजपाल यादव का आज यानी 16 मार्च 2025 को 53वां बर्थडे है. ऐसे में उनके जन्मदिन के अवसर पर आइए डालते हैं कमाल के किरदार पर एक नजर.

कमाल के एक्टर है राजपाल यादव

राजपाल यादव बेहतरीन अभिनेता होने के साथ ही कॉमेडी में भी कमाल के हैं. उन्होंने भारतेन्दु नाट्य अकादमी और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, दिल्ली से अभिनय की पढ़ाई की है. 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल क्या करे’ से अभिनय की शुरुआत करने वाले अभिनेता ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘जिंदगी का सफर’ और ‘तुमको न भूल पाएंगे’ जैसी फिल्मों में शुरुआती दिनों में काम किया. इसके बाद वह ‘रामा रामा क्या है ड्रामा’, चुप चुप के, भुल भूलैया जैसी फिल्मों में शानदार काम कर खुद को एक ऐसी मुकाम पर बिठाया, जो एक अभिनेता के लिए बेहद खास है.

कई फिल्मों में कर चुके है काम

राजपाल यादव एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर चुके हैं और उन्होंने शानदार किरदारों को पर्दे पर बखूबी उतारा भी है. अभिनेता कॉमेडी में सिद्ध हस्त हैं और कमाल की कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर भी कर देते हैं. उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है, जो किरदार अमिट हैं और आज भी उतने ही फ्रेश हैं, जितने रिलीज के वक्त थे.

‘भूल भुलैया’ सीरीज में ‘छोटा पंडित’

साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने और निर्माण भूषण कुमार व किशन कुमार ने किया है. इस फिल्म में शाइनी आहूजा, अक्षय कुमार, विद्या बालन और अमीशा पटेल मुख्य भूमिका में हैं. हालांकि, फिल्म राजपाल यादव के बिना फीकी ही लगती है, ऐसा कह सकते हैं. इसके बाद साल 2022 में फिल्म के सिक्वल भूल भुलैया 2 को रिलीज किया गया, जिसके निर्देशक अनीस बज्मी हैं. राजपाल के किरदार को दर्शकों का इतना प्यार मिला कि साल 2024 में रिलीज हुई भूल भुलैया 3 में भी वह अपने ‘छोटा पंडित’ के किरदार को निभाते नजर आए.

चुप चुप के में बंड्या

साल 2006 में रिलीज हुई प्रियदर्शन की फिल्म में राजपाल यादव, शाहिद कपूर, करीना कपूर, नेहा धूपिया, परेश रावल, शक्ति कपूर, ओम पुरी और अनुपम खेर, सुनील शेट्टी अहम भूमिका में हैं. फिल्म में राजपाल यादव के किरदार का नाम ‘बंड्या’ रहता है.

भागम भाग

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म का निर्माण सुनील शेट्टी और ढिल्लन मेहता ने किया है. फिल्म में अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल, लारा दत्ता, राजपाल यादव जैकी श्रॉफ, अरबाज खान, शक्ति कपूर, मनोज जोशी, रजाक खान, शरत सक्सेना अहम भूमिकाओं में हैं. साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म में राजपाल के किरदार का नाम गुलाम लखन रहता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

20 minutes ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

21 minutes ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

40 minutes ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

1 hour ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

2 hours ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

2 hours ago