दुनिया

बड़ी खबर! लश्कर के मोस्ट वांटेड आतंकी अबू कताल सिंघी की हत्या, हाफिज सईद का था करीबी, कई हमलों की रची थी साजिश

पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका लगा है. आतंकी हाफिज सईद के करीबी आतंकी और मोस्ट वांटेड अबू कताल सिंघी की हत्या कर दी गई है. ये घटना शनिवार रात 8 बजे की है.

NIA ने घोषित किया था वांटेड

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उसे वांटेड घोषित किया था. वह भारत में कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड था. सेना और सुरक्षा एजेंसियों के लिए उसकी तलाश बड़ी चुनौती बनी हुई थी.

हाफिज सईद का करीबी था

अबू कताल, मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेहद करीबी था. हाफिज ने ही उसे लश्कर का चीफ ऑपरेशनल कमांडर बनाया था. कताल, कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सीधे हाफिज के आदेश पर काम करता था.

रियासी हमले की रची थी साजिश

कुछ समय पहले, जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले में अबू कताल का हाथ था. इस हमले में कई निर्दोष श्रद्धालु मारे गए थे. इसके अलावा, उसे 2023 में राजौरी जिले के ढांगरी गांव में हुए आतंकी हमले का भी मास्टरमाइंड माना जाता था. इस हमले में दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे.

यह भी पढ़ें- रान्या राव द्वारा सोने की तस्करी का क्या है सच? कर्नाटक पुलिस के DGP रामचंद्र राव को क्यों भेजा गया जबरन छुट्टी पर?

NIA ने जनवरी 2023 में इस हमले के संबंध में आरोपपत्र दाखिल किया था. इस मामले में पांच आतंकियों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें तीन पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल थे. इनमें सैफुल्लाह उर्फ साजिद जट्ट, मोहम्मद कासिम और अबू कताल का नाम प्रमुख था. कताल पाकिस्तान का नागरिक था और लंबे समय से लश्कर के लिए काम कर रहा था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

37 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

39 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

55 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

1 hour ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

2 hours ago