Rajpal Yadav-Sourabh Dwivedi Controversy: एक अवॉर्ड शो के दौरान हंसी-मजाक में कही गई एक बात ने सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. दरअसल शो के होस्ट रहे दिग्गज पत्रकार सौरभ द्विवेदी द्वारा अभिनेता राजपाल यादव के पुराने ‘चेक बाउंस’ केस पर की गई एक टिप्पणी को लेकर इंटरनेट दो धड़ों में बंट गया है.
बताते चलें कि जहां एक ओर लोग इसे एक्टर का अपमान बताकर पत्रकार की आलोचना कर रहे हैं, वहीं खुद राजपाल यादव ने इस पूरे मामले में दरियादिली दिखाते हुए सौरभ द्विवेदी का बचाव किया है. इस विवाद में अब सलमान खान की एंट्री और राजपाल के भावुक वीडियो ने एक नया मोड़ दे दिया है.
दरअसल पूरा विवाद 5 अप्रैल को मुंबई में आयोजित एक अवॉर्ड शो से शुरू हुआ. शो को होस्ट कर रहे सौरभ द्विवेदी ने मंच पर राजपाल यादव की मौजूदगी में उनके पुराने आर्थिक विवाद का जिक्र छेड़ दिया. उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि डॉलर ऊपर जाए या नीचे, लेकिन राजपाल यादव को अपना कर्ज चुकाना ही पड़ेगा.
हालांकि उस वक्त वहां मौजूद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दर्शक हंसते नजर आए, लेकिन जैसे ही यह क्लिप वायरल हुई, सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे एक्टर के निजी संघर्षों का सार्वजनिक अपमान करार दे दिया.
विवाद को तब और हवा मिली जब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान राजपाल यादव के समर्थन में उतर आए. सलमान ने साफ शब्दों में कहा कि 30 साल से इंडस्ट्री की सेवा कर रहे एक कलाकार के निजी संघर्षों को मजाक का विषय बनाना गलत है. सलमान के इस स्टैंड के बाद सौरभ द्विवेदी के खिलाफ ट्रोलिंग और तेज हो गई. लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि किसी की आर्थिक तंगी या कानूनी परेशानी पर चुटकुले बनाना पत्रकारिता की गरिमा के खिलाफ है.
आलोचनाएं बढ़ते देख सौरभ द्विवेदी ने अपनी सफाई जारी की और स्पष्ट किया कि राजपाल यादव के प्रति उनके मन में केवल सम्मान है और वह टिप्पणी किसी को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं थी. लेकिन सबसे चौंकाने वाला और सुखद मोड़ तब आया जब खुद राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सौरभ द्विवेदी को निशाना न बनाएं. राजपाल ने कहा कि मंच पर जो हुआ वह एक स्किट (नाटक) का हिस्सा था. सौरभ और जाकिर खान (कॉमेडियन) मेरे छोटे भाइयों जैसे हैं और उनका दिल दुखाना मेरा दिल दुखाने जैसा है.
राजपाल यादव ने अपने वीडियो में समझाया कि कई बार मंच की बातों का अर्थ दर्शकों तक सही रूप में नहीं पहुंच पाता, जिससे गलतफहमियां पैदा हो जाती हैं. उन्होंने इस विवाद को खत्म करने की अपील करते हुए कहा कि कलाकार, पत्रकार और लेखक एक-दूसरे से गहराई से जुड़े होते हैं.
वहीं राजपाल के इस उदार रवैये ने जहां कई लोगों का दिल जीत लिया, वहीं कुछ फैंस अब भी इस बात पर अड़े हैं कि सम्मान के साथ समझौता नहीं होना चाहिए था. फिलहाल, राजपाल की इस ‘क्लीन चिट’ ने इस कड़वाहट को काफी हद तक कम कर दिया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…