Kharg Island Attack Iran
Kharg Island Attack Iran: अमेरिका और इजरायल अब ईरान को अंतिम चोट देने जा रहे हैं. ट्रंप की डेडलाइन खत्म होने से पहले ही इसके ट्रेलर दिखने शुरू हो गए हैं. इजरायल और अमेरिका ने मंगलवार को ईरान का बैकबोन कहे जाने वाले खार्ग आइलैंड पर ताबड़तोड़ हमले कर धुआं-धुआं कर दिया. इस हमले में आइलैंड पर मौजूद ऑयल टर्मिनल को निशाना बनाया गया. इस हमले से रिलेटेड एक वीडियो भी इजरायली पीएम नेतन्याहू ने शेयर किया है. जिसमें ऑयल टर्मिनल को ध्वस्त होते दिखाया गया है.
खर्ग आइलैंड को ईरानी ऑयल इंडस्ट्री का बैकबोन कहा जाता है. यहीं से ईरान अपने 80 से 90 फीसदी कच्चे तेल को निर्यात करता है. यहां पर बड़े तेल के टर्मिनल, स्टोरेज टैंक, पाइपलाइन और तेल भरने की फैसिलिटी है. जिसकी वह से खर्ग आइलैंड से हर दिन करीब 70 लाख बैरल तेल जहाजों में लोड किया जा सकता है.
होर्मुज स्ट्रेट को ईरान की तरफ से बंद किये जाने और वहां से गुजरने वाले जहाजों पर किये जा रहे हमले के बाद अरब देश खौफ में थे. इस आइलैंड को लेकर पिछले कई दिनों से डोनाल्ड ट्रंप धमकी दे रहे थे. उन्होंने कुछ दिन पहले ही धमकी दी थी कि अगर ईरान मंगलवार रात 8 बजे (अमेरिकी समयानुसार) तक होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोलता है तो उसके जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को बर्बाद कर ईरान को स्टोन एज (पाषाण काल) में भेज देंगे.
हालांकि अभी इस डेडलाइन खत्म होने में लगभग 11 घंटे बाकी हैं, उससे पहले ही अमेरिका और इजरायल ने हमले शुरू कर दिये हैं. जिसके बाद ईरान बेहद गुस्से में है.
ईरानी सेना ने कहा है कि वो खर्ग आईलैंड पर हुए हमले को लेकर चुप नहीं बैठने वाला. अमेरिका की इस गुस्ताखी की कीमत वो और उसके साथियों को चुकानी होगी. वह उनके ठिकानों को नेस्तनाबूत कर देगा.
डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार की देर रात अपने संबोधन में कहा था कि वो ईरान को एक ही रात में खत्म कर सकते हैं. उन्होंने धमकी देते हुए कहा था कि अगर ईरान तय समय से पहले अमेरिका से समझौता नहीं करता है तो कभी भी कार्रवाई की जा सकती है.
ये भी पढ़ें- भिलाई स्टील प्लांट में भीषण धमाका: टर्बाइन सेक्शन में ब्लास्ट के बाद उठीं आग की लपटें
होर्मुज स्ट्रेट वहीं रास्ता है जहां से ग्लोबल तेल एक्सपोर्ट का 20 फीसदी हिस्सा गुजरता है. ईरान ने इसे बंद कर रखा है. अगर कोई तेल टैंकर वहां से गुजरता है तो ईरानी सेना उसपर हमले कर समुंदर में डुबो देती है. जिसकी वजह से यह रास्ता अभी बंद है.
-भारत एक्सप्रेस
LPG Subsidy New Rules: घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को सरकारी सब्सिडी के साथ निर्धारित कीमत पर…
दिल्ली में 50 हजार की रिश्वत लेते विक्रम उर्फ राधे को सीबीआई ने रंगे हाथों…
Dr Dinesh Sharma: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक…
एआई के जनक माने जाने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता जेफ्री हिंटन ने एक बार फिर…
कन्नौज के तिर्वा में 60 वर्षीय प्रवेश दुबे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या. प्रेम संबंध…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि सतत विकास (सस्टेनेबिलिटी) भारत की परंपरा और…