Donation For Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. 9 करोड़ के कर्ज में डूबे राजपाल को कोर्ट से राहत नहीं मिली है, लेकिन उनके चाहने वाले और मददगार लगातार सामने आ रहे हैं. बॉलीवुड सितारों के बाद अब खाकी वर्दी से एक ऐसा नाम सामने आया है, जिसने सबका दिल जीत लिया है. उत्तर प्रदेश पुलिस में बतौर ASP काम करने वाले अनुज चौधरी ने अपनी सैलरी से सहयोग का ऐलान किया है.
फिरोजाबाद में तैनात यूपी पुलिस के ASP (ग्रामीण) अनुज चौधरी ने अपनी सैलरी से राजपाल यादव (Rajpal Yadav) की मदद करने का ऐलान किया है. सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में ASP अनुज चौधरी ने कहा कि वे राजपाल यादव की कला के बहुत बड़े प्रशंसक हैं. उन्होंने कहा कि-
‘राजपाल यादव जैसे कलाकारों ने हमें सालों तक हंसाया है. जो कलाकार लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं, उन्हें कठिन समय में अकेला नहीं छोड़ना चाहिए. मैं अपनी तरफ से सहयोग के रूप में 51,000 रुपये अपने सैलरी अकाउंट से देना चाहता हूं.’
अनुज चौधरी ने माना कि 9 करोड़ के कर्ज के सामने यह राशि बहुत छोटी है, लेकिन यह एक नैतिक समर्थन है. उन्होंने कहा कि मैं अपनी क्षमता के अनुसार जो दे सकता हूं, वह दे रहा हूं क्योंकि वे भी एक इंसान हैं. ASP अनुज चौधरी ने बताया कि राजपाल यादव की एक बात ने उन्हें बहुत प्रभावित किया था. राजपाल ने कहा था कि यदि आप अपने जीवन का एक भी सेकंड वापस ला सकते हैं, तो लाकर दिखाइए. जीवन का एक भी सेकंड व्यर्थ मत गंवाइए. इसी सकारात्मक सोच से उनकी मदद का फैसला किया.
सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे बड़े स्टार्स ने भी राजपाल की मदद की है, लेकिन सोशल मीडिया पर अनुज चौधरी की सबसे ज्यादा तारीफ हो रही है. लोग कह रहे हैं कि एक सरकारी अधिकारी द्वारा अपनी मेहनत की कमाई से मदद करना किसी भी करोड़पति के दान से बड़ा है. एक यूजर ने लिखा कि सर, आपके इस जज्बे को सलाम! यह सिर्फ पैसे नहीं, एक कलाकार के लिए सम्मान है.
ये भी पढ़ें: ‘साथ मिलकर काम करेंगे’; बांग्लादेश में जीत के बाद पीएम मोदी ने दी तारिक रहमान को बधाई
राजपाल यादव 2010 में ली गई लोन राशि न चुका पाने के कारण चेक बाउंस मामले में 6 महीने की सजा काट रहे हैं. उन्होंने 5 फरवरी को सरेंडर किया था. दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है, अगली सुनवाई 16 फरवरी को होगी. वहीं, ASP अनुज चौधरी पहले भी संभल हिंसा मामले में चर्चा में रह चुके हैं और एक चर्चित कुश्ती खिलाड़ी भी हैं.
पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…
तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…
INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…
रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…
मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…