मनोरंजन

राजपाल यादव के लिए आगे आए तेजप्रताप यादव, लालू यादव के बेटे ने की ₹11 लाख की आर्थिक मदद

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्हें सरेंडर करना पड़ा था. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उनके पास न पैसे हैं और न ही कोई सहारा, इस मुश्किल से उन्हें खुद ही लड़ना होगा.

इसी बीच सोनू सूद मसीहा बनकर सामने आए और राजपाल की मदद के लिए लोगों से अपील की. इसी क्रम में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है.

तेजप्रताप यादव ने क्या कहा?

राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने X हैंडल पर पोस्ट किया. उसमें लिखा, ‘मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई. इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है.

राजपाल यादव को मिली तेजप्रताप यादव से मदद

तेजप्रताप यादव ने आगे लिखा, “मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं.” बता दें कि ये उनकी प्रति पहली मदद है, जो किसी राजनेता की तरफ से आई है.

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने की मदद

जब राजपाल यादव खुद को अकेला महसूस कर रहे थे, तब फिल्म इंडस्ट्री के ‘असली हीरो’ सोनू सूद उनके समर्थन में आगे आए. सोनू सूद ने न सिर्फ उनकी स्थिति पर दुख जताया, बल्कि इंडस्ट्री को भी सोचने पर मजबूर किया.

सोनू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राजपाल यादव एक बेहतरीन अभिनेता हैं और मुश्किल वक्त किसी की प्रतिभा की कमी नहीं, बल्कि किस्मत की परीक्षा होता है. साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि राजपाल यादव उनकी अगली फिल्म का हिस्सा होंगे और उन्हें साइनिंग अमाउंट भी दिया जाएगा. सोनू ने इसे दान नहीं, बल्कि उनके हुनर का सम्मान बताया और कहा कि फिल्म इंडस्ट्री को परिवार की तरह एक-दूसरे का साथ देना चाहिए.


ये भी पढ़ें: कौन है वो मुस्लिम शख्स? जिसके चलते हो पा रहा भारत-पाकिस्तान मैच; पर्दे के पीछे कर दिया ये बड़ा खेल


राजपाल यादव क्यों गए जेल?

राजपाल यादव जिस मामले में जेल गए थे, उसकी शुरुआत साल 2010 से होती है. उस समय उन्होंने फिल्म ‘अता पता लापता’ का निर्देशन किया था, जिसके लिए ‘मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’ से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया था. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और वह यह रकम वापस नहीं कर पाए.

इसके बाद कंपनी ने राजपाल यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया और आरोप लगाया कि भुगतान के लिए दिया गया चेक भी बाउंस हो गया. मामला कोर्ट तक पहुंचा, जहां अभिनेता को कई नोटिस भेजे गए और रकम चुकाने के लिए किस्तें भी तय की गईं, लेकिन वह भुगतान नहीं कर सके. समय के साथ कर्ज की रकम बढ़कर करीब 9 करोड़ रुपये हो गई.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

3 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

3 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

4 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

4 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

5 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

5 hours ago