बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्हें अदालत में सरेंडर करना पड़ा था. इस पूरे मामले ने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि उनके प्रशंसकों को भी झकझोर कर रख दिया है.
राजपाल यादव ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी आर्थिक तंगी और मानसिक हालत को लेकर खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था कि इस वक्त उनके पास न तो पैसे हैं और न ही कोई ऐसा करीबी दोस्त, जिस पर वह भरोसा कर सकें. उन्होंने यह भी कहा कि इस कठिन दौर से उन्हें अकेले ही लड़कर बाहर निकलना होगा.
हालांकि अब इस मुश्किल घड़ी में राजपाल यादव को एक बड़ा सहारा मिला है. भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय ने आगे बढ़कर उनकी मदद करने का ऐलान किया है. उपेन्द्र राय ने अभिनेता को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. इस मदद को राजपाल यादव के लिए राहत भरी खबर माना जा रहा है.
उपेन्द्र राय का यह कदम न सिर्फ मानवीय संवेदना का उदाहरण है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कठिन समय में मदद के हाथ आगे बढ़ना कितनी बड़ी ताकत बन सकता है.
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने अभिनेता राजपाल यादव के समर्थन में एक्स पर पोस्ट कर संवेदना जताई है. उन्होंने लिखा कि उन्हें राजपाल यादव के परिवार की पीड़ा की जानकारी मिली है और इस कठिन समय में वह पूरे JJD परिवार के साथ मजबूती से उनके साथ खड़े हैं. मानवीय सहयोग के तहत तेजप्रताप यादव ने 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की, जो किसी राजनेता की ओर से मिलने वाली पहली मदद मानी जा रही है.
वहीं, बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद भी राजपाल यादव के लिए सहारा बनकर सामने आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि राजपाल यादव एक बेहतरीन अभिनेता हैं और मुश्किल समय किसी की प्रतिभा की कमी नहीं, बल्कि किस्मत की परीक्षा होता है. सोनू सूद ने यह भी ऐलान किया कि राजपाल यादव उनकी अगली फिल्म का हिस्सा होंगे और उन्हें साइनिंग अमाउंट दिया जाएगा. उन्होंने इसे दान नहीं, बल्कि कलाकार के हुनर का सम्मान बताया और इंडस्ट्री से एक-दूसरे का साथ देने की अपील की.
ये भी पढ़ें: महिलाओं की बल्ले-बल्ले! क्या है सीएम धानी की योजना जिससे मालामाल होंगी एकल महिलाएं?
राजपाल यादव जिस मामले में जेल गए थे, उसकी शुरुआत साल 2010 से होती है. उस समय उन्होंने फिल्म ‘अता पता लापता’ का निर्देशन किया था, जिसके लिए ‘मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’ से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया था. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और वह यह रकम वापस नहीं कर पाए.
इसके बाद कंपनी ने राजपाल यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया और आरोप लगाया कि भुगतान के लिए दिया गया चेक भी बाउंस हो गया. मामला कोर्ट तक पहुंचा, जहां अभिनेता को कई नोटिस भेजे गए और रकम चुकाने के लिए किस्तें भी तय की गईं, लेकिन वह भुगतान नहीं कर सके. समय के साथ कर्ज की रकम बढ़कर करीब 9 करोड़ रुपये हो गई.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज आपका मिलनसार और मददगार स्वभाव लोगों के बीच सम्मान…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…