मनोरंजन

सर्जरी के बाद दर्द से कराह रहीं राखी सावंत की हालत हुई खराब, एक्स हसबैंड रितेश ने किया दावा, कहा-जान से मारने की…

Rakhi Sawant Health Update: राखी सावंत पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में हैं, जहां उनका ट्यूमर का इलाज चल रहा था. उनका ऑपरेशन सक्सेसफुल रहा है, इसके बावजूद भी उनकी हालत बहुत ठीक नहीं है. राखी के साथ उनके एक्स हसबैंड रितेश सिंह हैं, जिन्होंने हाल ही में बताया था कि राखी की सर्जरी सक्सेसफुल रही है.

इसके अलावा रितेश ने खुलासा किया है कि उन्हें और राखी सावंत को जान से मारने की धमकी मिल रही है. राखी के एक्स पति रितेश ने इस बारे में बताया था, लेकिन अब राखी के वकील ने भी इसे कन्फर्म किया है कि उन्हें धमकी भरे कॉल मैसेज आ रहे हैं.

कब डिस्चार्ज होंगी राखी सावंत?

रितेश ने राखी का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा है कि राखी जी का ऑपरेशन सक्सेसफुल रहा लेकिन उनकी हेल्थ में काफी उतार-चढ़ाव है. शुगर और बीपी नॉर्मल नहीं हो रहा है, काफी परेशानी हो रही है. वो टेंशन भी लिए हुए हैं. रितेश ने आगे कहा- ‘डॉक्टर उन्हें ठीक करने में लगे हुए हैं. हालांकि डॉक्टर ने उन्हें कुछ महीनों का बेड रेस्ट बोला है और 15 दिन तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी. जहां ऑपरेशन हुआ है राखी को वहा बहुत दर्द है. उनके घर में भी उनका ख्याल रखने के लिए कोई नहीं है, ऐसे में जब तक उनकी हालत पूरी तरह से ठीक नहीं होती वे हॉस्पिटल में ही रहेंगी.’

ये भी पढ़ें:पार्टी छोड़ दूंगा… बीजेपी जॉइन करने वाले ‘हीरामंडी’ एक्टर शेखर सुमन के इस बयान से मची खलबली

जान से मारने की धमकी

राखी के एक्स हसबैंड ने ये भी दावा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है. उन्होंने कहा- ‘मैं आपको सूचना दे रहा हूं, कि मुझे और राखी को जान से मारने की धमकी दी गई है. बहुत जल्दी हम आपको पूरी डिटेल के साथ ये खबर देंगे. अभी पुलिस इसकी जांच कर रही है. बहुत बड़ी साजिश हुई थी जिसमें मेरी और राखी की जान को खतरा था.’

रितेश ने दी चेतावनी

जान से मारने की साजिश रच रहे लोगों को रितेश ने चेतावनी भी दी है. उन्होंने कहा- ‘मैं उन लोगों को कहूंगा कि मुझ पर हमला करने से पहले सोच लो कि मैं गांधी जी नहीं हूं कि एक गाल पर मारोगे तो दूसरा गाल बढ़ा दूंगा. मुझे या राखी को एक खरोच भी आ गई तो वो हाल करूंगा जो सोच भी नहीं सकते.’

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

12 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

54 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

1 hour ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

10 hours ago