खेल

IPL 2024: एलिमिनेटर मुकाबले में आज राजस्‍थान और बेंगलुरु की होगी भिड़ंत, हारने वाली टीम का सफर होगा खत्म

IPL 2024: अहमदाबाद में बुधवार को आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा, जिसमें जो जीतेगा उसकी आगे बढ़ने की उम्मीदें बनी रहेंगी. जबकि हारने वाला खिताब की होड़ से बाहर हो जाएगा. एक और जहां लीग ग्रुप के आखिरी मैचों में राजस्थान के प्रदर्शन में गिरावट देखी गई, तो दूसरी ओर बेंगलुरु ने अपने आखिरी मैचों में कमाल का प्रदर्शन करके प्‍लेऑफ में जगह बनाई.

बुधवार को यहां नॉकआउट मुकाबला होगा, जहां ट्रेंट बोल्‍ट का प्रदर्शन उछाल मार जाता है, जिससे विरोधी टीम के बल्‍लेबाजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इस मैच से जुड़े ऐसे ही कुछ दिलचस्‍प आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं.

आखिरी दौर में खतरनाक हो जाते हैं बोल्‍ट

ट्रेंट बोल्‍ट इस एलिमिनेटर मैच में राजस्थान के लिए बेहद ही उपयोगी गेंदबाज साबित हो सकते हैं. बोल्‍ट के अगर आईपीएल करियर के आखिरी दौर के प्रदर्शन की बात करें तो उनका इकॉनमी रेट लीग दौर से बहुत बेहतर हो जाता है जबकि उनके आउट करने का रेट भी लीग स्‍तर से काफी बेहतर हो जाता है. बेंगलुरु के केवल तीन ही बल्‍लेबाज आखिरी दौर के अनुभवी खिलाड़ी हैं, लेकिन वे ग्रुप स्‍तर की अपनी फॉर्म को इस दौर में बरकरार रखने में जूझते आए हैं. ऐसे में बोल्‍ट इस बात का फायदा उठा सकते हैं.

रजत पटीदार ने बेंगलुरु के लिए ग्रुप स्‍तर के बाहर केवल दो पारियां खेली हैं, लेकिन उन्‍होंने 177 की स्‍ट्राइक रेट से 170 रन बनाए हैं। बोल्‍ट ने ग्रुप स्‍तर में जहां 92 पारियों में 8.4 के इकॉनमी से रन दिए और 19.9 का उनका आउट करने का रेट रहा। तो वहीं आख़‍िरी दौर में उन्‍होंने नौ पारियों में 7.4 की इकॉनमी से रन दिए तो आउट करने का रेट भी 16.5 तक घट गया।

विराट दिलाएंगे पावरप्‍ले में ताकत

विराट कोहली का पावरप्‍ले स्‍ट्राइक रेट इस सीजन की शुरुआत में रडार पर था. पहले छह मैचों में जहां उन्‍होंने 95 गेंद में 131 के स्‍ट्राइक रेट से 124 रन बनाए. तो वहीं पिछले आठ मैचों में उन्‍होंने 117 गेंद पर 187 के स्‍ट्राइक रेट से 219 रन बना डाले हैं. शुरुआत में उनका स्‍ट्राइक रेट टीम की हार की भी वजह बना था, फ‍िर चाहे उन्‍होंने बड़े स्‍कोर क्‍यों ना बनाए हों. वह पिछले आठ मैचों में हर तरह की गेंदबाजी पर आक्रामक रहे हैं, जिसमें बायें हाथ की स्पिन भी शामिल हैं, जिस पर पहले वह फंसते आते थे. इस सीज़न उनका कुल पावरप्‍ले स्‍ट्राइक रेट 162 का है जो पिछले सीज़नों से सबसे अधिक है.

चहल करेंगे बेंगलुरु के बल्‍लेबाजों को परेशान

2022 और 2023 की तुलना में इस सीजन के पहले हाफ से युजवेंद्र चहल की फॉर्म नीचे गई है. उनकी डेथ ओवरों के प्रभाव में भी कमी आई है और पिछले सीजन से उन्‍होंने चार रन प्रति ओवर अधिक दिए हैं. जबकि इस सीजन उन्‍होंने 8.78 रन प्रति ओवर दायें हाथ के बल्‍लेबाजों पर खाए हैं जो पिछले साल की तुलना में दो रन प्रति ओवर अधिक हैं.

दिनेश कार्तिक ने किया है चहल के खिलाफ संघर्ष

बेंगलुरु के खिलाफ जयपुर में चहल ने चार ओवर में 34 रन देकर दो विकेट लेकर वापसी की थी. बेंगलुरु के बल्‍लेबाजी लाइन अप में चहल के खिलाफ सफलता पाने के लिए कई बल्‍लेबाज हैं. कैमरन ग्रीन और ग्‍लेन मैक्‍सवेल का लेग स्पिनरों पर 246 और 177 का स्‍ट्राइक रेट है, लेकिन चहल ने मैक्‍सवेल को पांच बार आउट किया है. विराट कोहली उन पर मात्र 127 के स्‍ट्राइक रेट से रन बना पाए हैं तो फाफ डुप्‍लेसी और दिनेश कार्तिक ने चहल के खिलाफ संघर्ष किया है. दोनों तीन-तीन बार चहल की गेंदों पर आउट हुए हैं, तो स्‍ट्राइक रेट भी 100 से नीचे हैं.

ये भी पढ़ें- IPL प्रदर्शन के आधार पर होनी चाहिए भारत की T20 टीम का चयन: गौतम गंभीर

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

50 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago