मौके पर जारी है सर्च ऑपरेशन
Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे जिले के इंदापुर तहसील के नजदीक कलाशी गांव के पास उजानी बांध के पानी में कल शाम एक नाव पलटने से 6 लोग लापता हो गए हैं. पुणे ग्रामीण पुलिस ने घटना को लेकर कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और पुलिस को खोज और बचाव कार्यों के लिए तैनात किया गया है. हालांकि एक शख्स ने तैरकर अपनी जान बचा ली थी. तो वहीं डूबे 6 लोगों में से पांच के शव भी बरामद कर लिए गए हैं और अब एक की तलाश जारी है.
बरामद पांच शवों में एक महिला, दो बच्चे, दो पुरुष हैं. एक अधिकारी ने बुधवार की देर शाम जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को तेज हवाओं और बारिश के बाद हुई. इंदापुर के तहसीलदार श्रीकांत पाटिल ने कहा कि डूबने वालों में तीन पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं. मीडिया सूत्रों के मुताबिक यात्रियों से भरी एक नाव करमाला तालुका के कुगांव से इंदापुर तालुका के कलशी की ओर ले जा रही थी. इसी दौरान तेज हवा चलने लगी और नाव असंतुलित होकर भीमा नदी में पलट गई और नाव पर सवार सभी 7 यात्री नदी में गिर गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बचाव दल ने तलाश शुरू कर दी है. एक की तलाश के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और पुलिस की बचाव टीम सर्च अभियान चला रही है.
बता दें कि डूबे लोगों में सहायक पुलिस निरीक्षक राहुल डोंगरे भी शामिल थे लेकिन उन्होंने तैरकर खुद को बचा लिया था.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…
Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…